{"_id":"685fc027730244ab5c092fff","slug":"container-driver-going-from-mumbai-to-jaipur-died-in-a-road-accident-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुंबई से जयपुर जा रहे चालक की सड़क हादसे में मौत, बुलंदशहर का रहने वाला था बिजेंद्र; परिजन राजस्थान रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुंबई से जयपुर जा रहे चालक की सड़क हादसे में मौत, बुलंदशहर का रहने वाला था बिजेंद्र; परिजन राजस्थान रवाना
Sat, 28 Jun 2025 03:51 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, अनूपशहर (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, अनूपशहर (बुलंदशहर)
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 28 Jun 2025 03:51 PM IST
सार
बुलंदशहर जिले में कंटेनर चालक बिजेंद्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह मुंबई से माल लादकर जयपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव रौरा निवासी कंटेनर चालक बिजेंद्र (37) की राजस्थान के थाना बहरोल क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह मुंबई से माल लादकर राजस्थान के जयपुर जा रहे थे। हादसे के सूचना के बाद गांव से परिजन व कुछ ग्रामीण राजस्थान के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
गांव रौरा निवासी सत्येंद्र ने बताया कि उनके भाई बिजेंद्र सिंह कंटेनर चलाकर अपना व परिवार का भरण-पोषण करते थे। बीते दिनों वह माल लेकर महाराष्ट के मुंबई गए थे, जहां से करीब तीन चार दिन पूर्व वह कंटेनर में राजस्थान के जयपुर के व्यापारी का माल लादकर जयपुर के लिए रवाना हुए थे। शुक्रवार दोपहर को वह राजस्थान के बहरोल थाना क्षेत्र में पहुंच गए थे। शाम के समय परिजनों के पास वहां से पुलिस का फोन आया और उन्होंने सड़क हादसे में बिजेंद्र की जान चली गई है।
विज्ञापन
बताया गया कि बिजेंद्र खुद कंटेनर चला रहे थे। कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कंक्रीट से भरे डंफर में पीछे से टकरा गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सत्येंद्र समेत अन्य लोग राजस्थान के लिए रवाना हो गए हैं। देर रात तक शव गांव आने की उम्मीद जताई जा रही है। उनकी शादी 17 वर्ष पहले हुई थी। बिजेंद्र की तीन संतानें हैं, दो बेटी और एक छोटा पुत्र है।
विज्ञापन