{"_id":"65f2f3b1e3ec2b07cf8cd5f1c4b9d52c","slug":"consumer-who-spend-200-unit-get-benefit-of-subsidy","type":"story","status":"publish","title_hn":"'200 यूनिट तक खर्च वालों को मिले सब्सिडी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'200 यूनिट तक खर्च वालों को मिले सब्सिडी'
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 20 Mar 2014 07:19 PM IST
विज्ञापन
एक अप्रैल से सभी बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिजली पर सब्सिडी खत्म करने का ऐलान कर दिया गया है, लेकिन दिल्ली सरकार का ऊर्जा विभाग चाहता है कि आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिलती रहे।
विज्ञापन
विभाग का कहना है कि प्रति माह 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों को सब्सिडी दी जा सकती है, लेकिन चुनाव आचार संहिता की वजह से फिलहाल इस पर कोई फैसला नहीं लिया जा सकता।
विज्ञापन
ऊर्जा विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि दिल्ली में अन्य जगहों से बिजली की कीमत कम है। ऐसे में सभी को सब्सिडी की जरूरत नहीं है, लेकिन दिल्ली के लाखों उपभोक्ता ऐसे हैं, जो काफी गरीब हैं, लिहाजा उनके लिए सब्सिडी दी जानी चाहिए और विभाग भी यही चाहता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद 400 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली कीमत पर 50 फीसदी सब्सिडी देने के आदेश दिए गए थे, लेकिन अप्रैल से सब्सिडी की राशि के लिए व्यवस्था नहीं की गई, लिहाजा सभी उपभोक्ता अधिक बिजली कीमत चुकाने को मजबूर होंगे।