{"_id":"561a08e3bcdf9608b279815cf996c9e6","slug":"construction-was-not-completed-and-began-to-give-flats-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण पूरा नहीं हुआ और देने लगे फ्लैट्स पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण पूरा नहीं हुआ और देने लगे फ्लैट्स पर कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 23 Sep 2015 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक के केपटाउन सोसायटी के फ्लैट खरीदारों ने बिल्डर पर तय सुविधाओं में कटौती करने और बिना कंप्लीशन के कब्जा देने का आरोप लगाया है। खरीदारों ने मंगलवार को नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
खरीदार शैलेंद्र बर्नवाल ने बताया कि बिल्डर को अभी तक कंप्लीशन सर्टिफिकेट नहीं मिला है और पजेशन देना शुरू कर दिया है। मौके पर कई टावरों में काम भी चल रहा है। कब्जा देते समय खरीदारों से उन्होंने लिखित में ले लिया है कि अगर बिल्डर प्राधिकरण से अतिरिक्त एफएआर लेता है तो खरीदारों को कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
इसके आधार पर बिल्डर ने .75 एफएआर लेने के लिए आवेदन भी कर दिया है। खरीदारों को डर है कि अगर एफएआर की अनुमति मिल जाती है तो बिल्डर सोसायटी की सुविधाओं में कटौती करके नए टावर खड़े कर देगा। फ्लैट खरीदार सुधाकर पांडेय का आरोप है कि बिल्डर ने फ्लैट बुकिंग के समय कुल 53 सुविधाएं देने का वादा किया है, मगर अब सिर्फ 27 ही दे रहा है। उसमें भी कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
बिल्डर ने अस्पताल का वादा किया था, मगर अब सिर्फ एक कमरे की डिस्पेंसरी बनाई गई है। खरीदार पीयूष देव का कहना है कि गंगाजल के नाम पर 28 हजार रुपये लिए जा रहे हैं, जबकि वहां पर सिर्फ भूजल की सप्लाई की जा रही है। खरीदारों ने बताया कि 2010 में फ्लैट बुक कराया गया है। करीब पांच हजार फ्लैट बने हुए हैं।
प्राधिकरण ने उन्हें आश्वस्त किया है, कि अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में बिल्डर और खरीदारों की बैठक होगी। खरीदारों की सहमति के बिना अतिरिक्त एफएआर की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं, सुपरटेक के सीएमडी आरके अरोड़ा का कहना है कि खरीदारों को जितनी भी सुविधाएं देने का वादा किया गया है, उसे पूरा किया जाएगा। पजेशन भी उन खरीदारों को दिया जा रहा है, जो चाहते हैं।