{"_id":"6aec7cee20828e18750b2e8c","slug":"construction-continues-surreptitiously-despite-the-ban-claims-of-curbing-pollution-stand-exposed-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2898-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पाबंदी के बावजूद चोरी-छिपे जारी निर्माण, प्रदूषण रोकने के दावों की खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पाबंदी के बावजूद चोरी-छिपे जारी निर्माण, प्रदूषण रोकने के दावों की खुली पोल
विज्ञापन
-लक्ष्मी नगर के एच ब्लॉक और कृष्णा नगर के लाल क्वार्टर के पास दिखा निर्माण कार्य, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में भी नियमों की अनदेखी
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए निर्माण कार्यों पर पाबंदी लगी है। सरकारी स्तर पर प्रदूषण रोकने के लिए सख्ती और निगरानी के दावे भी किए जा रहे हैं। लेकिन पूर्वी दिल्ली और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में जमीनी स्थिति इन दावों से अलग नजर आ रही है। यहां पाबंदी के बावजूद मकानों में निर्माण कार्य जारी है। कहीं मजदूरों की मदद से निर्माण कराया जा रहा है तो कहीं निर्माण सामग्री खुले में पड़ी दिखाई दे रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा कि जब प्रदूषण रोकने के लिए निर्माण गतिविधियों पर रोक है तो इन इलाकों में चोरी-छिपे काम कैसे चल रहा है। पड़ताल के दौरान लक्ष्मी नगर के एच ब्लॉक में मकान का निर्माण कार्य होता दिखाई दिया। इसी तरह कृष्णा नगर के लाल क्वार्टर के पास भी निर्माण गतिविधियां जारी मिलीं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई अन्य इलाकों में भी निर्माण कार्य होते नजर आए। घनी आबादी वाले इन क्षेत्रों में मकानों के बीच कम दूरी होने के कारण निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल आसपास के घरों और सड़कों तक पहुंचती है। इससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।
आदेश जारी, लेकिन निगरानी पर सवाल : दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए एक नवंबर से निजी निर्माण और तोड़फोड़ संबंधी गतिविधियों पर पाबंदी लागू की गई है। वहीं वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने पांच से 20 नवंबर तक एनसीआर में धूल पैदा करने वाले बाहरी निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए हैं। हालांकि कुछ आवश्यक सार्वजनिक परियोजनाओं को नियमानुसार छूट दी गई है। इसके बावजूद आवासीय इलाकों में निर्माण गतिविधियां दिखाई देना निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
घनी आबादी वाले इलाकों में बढ़ता खतरा : लक्ष्मी नगर, कृष्णा नगर, शकरपुर, मंडावली, विश्वास नगर और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाके घनी आबादी वाले हैं। यहां मकानों का निर्माण और मरम्मत कार्य आसपास रहने वाले लोगों को सीधे प्रभावित करता है। निर्माण के दौरान निकलने वाली धूल, खुले में रखी रेत और अन्य सामग्री तथा मलबे का उचित निस्तारण नहीं होने से प्रदूषण बढ़ने की आशंका रहती है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को ऐसी स्थिति में अधिक दिक्कत हो सकती है।