{"_id":"5c78893cbdec2256b8080c1a","slug":"constable-beaten-for-chalan-of-auto-taxi-drivers-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः ऑटो-टैक्सी के चालान काटने पर सिपाही की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः ऑटो-टैक्सी के चालान काटने पर सिपाही की पिटाई
Fri, 01 Mar 2019 06:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 01 Mar 2019 06:52 AM IST
विज्ञापन
demo pic
कमला मार्केट इलाके में चालान काटने से नाराज कुछ ऑटो व टैक्सी चालकों ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सिपाही की बस में घुसकर पिटाई कर दी। वारदात के समय पीड़ित सतीश कुमार (33) अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर कमला मार्केट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक सतीश कुमार कमला मार्केट ट्रैफिक सर्किल में तैनात है। मंगलवार को उसकी ड्यूटी अजमेरी गेट प्वाइंट पर थी। उसी दौरान सतीश ने नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो टैक्सी चालकों के चालान कर दिए थे।
विज्ञापन
शाम के समय वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर रूट नंबर-729 में सवार होकर अपने घर जाने लगे। जैसे ही बस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, अचानक उसमें तीन लोग चढ़े और उन्होंने सतीश को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उनका आरोप था कि सतीश बिना वजह उनको परेशान करता है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सतीश का आरोप है कि पिटाई करने वालों में एक टैक्सी यूनियन का लीडर भी शामिल है। पुलिस ने सतीश की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।