फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Conspiracy to terrorize Delhi failed before January 26 two helpers of Khalistani terrorist arrested

Alert in Delhi: 26 जनवरी से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, खालिस्तानी आतंकी डल्ला का मददगार गिरफ्तार

Thu, 12 Jan 2023 09:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 12 Jan 2023 09:25 PM IST
सार

दोनों को हिरासत में लेकर स्पेशल पूछताछ कर रही है। बता दें कि अर्शदीप डल्ला केटीएफ यानी खालिस्तान टाइगर फोर्स का खूंखार आतंकी है। 

विज्ञापन
Conspiracy to terrorize Delhi failed before January 26 two helpers of Khalistani terrorist arrested
दिल्ली में जगह-जगह तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 26 जनवरी से पहले बड़ी कार्रवाई की है। स्पेशल सेल ने कनाडा में बैठे आतंकी अर्शदीप डल्ला के दो साथियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकी गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली को माहौल खराब होने के लिए टॉरगेट किलिंग की साजिश रच रहे थे। पुलिस को आतंकियों के मोबाइल से आतंकी वारदात का ब्लू प्रिंट मिला है। 

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार आतंकी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा उर्फ जस्सा उर्फ याकूब उर्फ कप्तान और नौशाद के कब्जे से तीन आधुनिक पिस्टल व 22 कारतूस बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने आरोपियों के गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 26 जनवरी को देखते हुए स्पेशल सेल में तैनात एसीपी ललित मोहन नेगी की देखरेख में कई टीमें आतंकी व शरारती तत्वों पर नजर रखे हुए थीं। कई दिन की निगरानी के बाद स्पेशल सेल ने कोपा किरपाली गुलाट भोज, उधम सिंह नगर उत्तराखंड निवासी जगजीत सिंह (29) और जहांगीरपुरी दिल्ली निवासी नौशाद (56) को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

नौशाद आतंकी संगठन हरकत उल अंसार का सदस्य रहा है। उसे हत्या के दो मामलों में उम्र कैद और विस्फोटक अभिनियम के तहत 10 वर्ष की सजा हो चुकी है। जगजीत सिंह पंजाब के बंबीहा गिरोह का सदस्य है। उसे देशविरोधी वारदातों के लिए कनाडा में बैठे आतंकी अर्शदीप डल्ला से निर्देश मिलते थे। उसे अर्शदीप का खास सहयोगी बताया जा रहा है। वह उत्तराखंड में हत्या के मामले में पेरोल जंप कर गया था। 

अर्शदीप डल्ला खालिस्तान टास्क फोर्स(केटीएफ) का खूंखार आतंकी है। भारत सरकार ने उसे दो दिन पहले ही आतंकी घोषित किया था। अर्शदीप वर्ष 2017 में कनाड़ा फरार हो गया था। तभी से वह कनाडा से देश में देश विरोधी गतिविधियां चला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed