फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Conspiracy is being done against Jamia and JNU says Manoj Tiwari

जामिया और जेएनयू पर विपक्ष कर रहा है साजिश, बोले मनोज तिवारी

Wed, 08 Jan 2020 07:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 08 Jan 2020 07:00 AM IST
सार

चुनाव की घोषणा के साथ ही भाजपा ने अपने तेवर कड़े कर लिए हैं।

विज्ञापन
Conspiracy is being done against Jamia and JNU says Manoj Tiwari
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव की घोषणा के साथ ही भाजपा ने अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रलोभन की राजनीति कर रही है। मौकापरस्ती सीखनी है तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सिखी जा सकती है। 

विज्ञापन


वतनपरस्ती सीखनी है तो केंद्र की मोदी सरकार से सीखनी चाहिए। झूठ, भ्रम, छलावे की राजनीति देखनी है तो आप के पांच साल और 15 साल पहले कांग्रेस की सरकार में देखी जा सकती है। जामिया और जेएनयू में कांग्रेस, वामपंथी व आप नेता साजिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली वाले आम आदमी पार्टी के झांसे में नहीं आने वाले हैं। वह दिल्ली और अपने समग्र विकास पर मतदान करेंगे। दिल्ली में तीन महीने वाली नहीं, 60 महीने वाली सरकार चाहिए, जो जनता की सेवा कर सके। दिल्ली के भाग्य को बदलने वाला चुनाव होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेएनयू मामले पर तिवारी ने कहा कि देश के विकास की पूंजी युवा होते हैं। दुखद है कि विपक्ष युवाओं को गुमराह कर अराजकता की ओर धकेल रहा है। जामिया व जेएनयू में कांग्रेस, वामपंथी व आप नेता साजिश कर रहे हैं। जेएनयू में जो हुआ वह वहां के वामपंथी छात्रसंघ का षड्यंत्र है।

इस मौके पर उन्होंने बताया कि भाजपा का राजनीतिक समर्थन करने वाले प्रोफेशनल युवाओं की तरफ से 9 जनवरी को दिल्ली में विजय संकल्प रैली निकाली जा जाएगी। पार्टी सांसद भी बाइक लेकर रैली में शामिल होंगे। 

प्रदेश भाजपा कार्यालय से रैली शुरू होगी। सांसद मीनाक्षी लेखी हरी झंडी दिखाएंगी। गोल मार्केट से यह रैली मंडी हाउस पहुंचेगी, जहां सांसद गौतम गंभीर हरी झंडी दिखाकर विकास मार्ग की तरफ रवाना करेंगे। 


आइएसबीटी पर रैली का केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन स्वागत कर डीयू के तरफ रवाना करेंगे। रैली आजादपुर होते ब्रिटानिया चौक पहुंचेगी, जहां से सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा रैली में शामिल होंगे। यहां से रैली दिल्ली की परिक्रमा करके पंजाबी बाग, धौला कुआं होते हुए पंडित पंत मार्ग पहुंचेगी।

चुनाव की घोषणा के साथ ही भाजपा ने अपने तेवर कड़े कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed