फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Considered a mistake: Cudhaagi police from the prison to the tenth topper

मानी गलती: दसवीं के टॉपर को जेल से छुड़ाएगी पुलिस

Fri, 31 Oct 2014 07:19 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 31 Oct 2014 07:19 PM IST
विज्ञापन
Considered a mistake: Cudhaagi police from the prison to the tenth topper

दसवीं के टॉपर छात्र को वाहन चोर बनाने वाली पुलिस ने अपनी गलती मानी है। अब पुलिस छात्र को 169 के तहत जेल से छुड़ाएगी।

विज्ञापन


एसएसपी ने छात्र को गिरफ्तार करने वाले दरोगा गुलाब सिंह और एसओ निवाड़ी डालचंद की विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अभी किसी का निलंबन नहीं किया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

25 अक्तूबर को मोदीनगर के देवेंद्रपुरी निवासी टेंट व्यवसायी अरविंद गुप्ता की बाइक चोरी हो गई थी। निवाड़ी पुलिस ने बुधवार शाम बाइक चोरी के आरोप में पतला गांव निवासी आयुष उर्फ मोनी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया गया। आयुष पतला स्थित डीजीआर पब्लिक स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र है। उसने मेरठ के कुराली स्थित एलटीआर पब्लिक स्कूल से हाईस्कूल की परीक्षा में 96 फीसदी अंक पाकर स्कूल टॉप किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पिता संजय सेल्समैन हैं। संजय ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। उन्होंने बताया कि बुधवार को उनकी स्कूटी खराब हो गई थी। गांव के एक युवक की बाइक की पीछे स्कूटी बांधकर उनका बेटा मैकेनिक के पास लेकर जा रहा था।


रास्ते में उसे निवाड़ी पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि युवक भाग गया। उन्होंने पुलिस को कागजात दिखाए, सारी बातें बताईं, मगर पुलिस नहीं मानी। उनका आरोप था कि पुलिस ने गुडवर्क के चक्कर में उनकी नहीं सुनी और होनहार बेेटे को वाहन चोर बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed