{"_id":"6a9ab71e9def74fc7406f28e","slug":"connaught-place-has-not-become-vehicle-free-even-after-10-years-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153394-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 10 साल बाद भी वाहन-मुक्त नहीं हो पाया कनॉट प्लेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 10 साल बाद भी वाहन-मुक्त नहीं हो पाया कनॉट प्लेस
विज्ञापन
दो बार ट्रायल के बावजूद कारोबार प्रभावित होने की आशंका से व्यापारियों ने किया विरोधध
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के कनॉट प्लेस के इनर सर्किल को वाहन-मुक्त बनाने की कवायद 10 साल से अटकी है। दो बार ट्रायल की कोशिशें व्यापारियों के विरोध के कारण नाकाम रहीं। अब तीसरी बार यह मुद्दा उठा है, हालांकि अभी कोई औपचारिक योजना तैयार नहीं हुई है।
एनडीएमसी अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर जनता से सुझाव मांगे हैं, लेकिन प्रस्ताव आते ही व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। 10 साल बाद भी कनॉट प्लेस को वाहन-मुक्त करने में व्यापारियों की आपत्तियां सबसे बड़ी बाधा हैं।
कनॉट प्लेस में दिल्ली-एनसीआर व देश-विदेश से लाखों लोग आते हैं। इनर सर्किल में वाहनों व पैदल यात्रियों के दबाव के कारण यातायात व्यवस्था चुनौतीपूर्ण है। पार्किंग की तलाश, सेंट्रल पार्क में आयोजन और वीआईपी मूवमेंट से स्थिति और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
एनडीएमसी ने करीब एक दशक पहले इनर व मिडिल सर्किल को वाहन-मुक्त करने की योजना पर काम शुरू किया, लेकिन व्यापारियों ने कारोबार, ग्राहकों की पहुंच व पार्किंग को लेकर आपत्ति जताई। इस बार द्विवेदी ने गर्मियों में शाम छह बजे से रात 12 बजे और सर्दियों में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक इनर सर्किल वाहन-मुक्त रखने पर सुझाव मांगे हैं। अब देखना है कि क्या एनडीएमसी व्यापारियों के कारोबार, पार्किंग व यातायात के समाधान वाला मॉडल तैयार कर पाती है या नहीं।