{"_id":"de825c6de47ed91334e8752c7458ba92","slug":"congressional-district-president-s-nephew-outgoing-beaten-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष के भतीजे को पुलिसवालों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष के भतीजे को पुलिसवालों ने पीटा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 24 Jun 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नासिरपुर फाटक के पास कविनगर इलाकेमें सोमवार रात कार और रिक्शे की भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों में कहासुनी हो रही थी कि दो पुलिसवाले वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिसवालों ने कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव केभतीजे विक्रांत के साथ मारपीट की। मेरठ में तैनात एक प्रशासनिक अधिकारी के बेटे विकास के साथ भी पुलिसवालों ने अभद्रता की।
विज्ञापन
घटना से नाराज परिजनों ने पहले कविनगर थाने पर हंगामा किया। इसकेबाद एसएसपी से इसकी शिकायत की है। आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता बिजेंद्र यादव ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी का बेटा विकास उनके भतीजे विक्रांत का पड़ोसी है। विकास कार से जा रहा था, उसकी टक्कर रिक्शे से हो गई।
उनमें कहासुनी होने लगी तो वहां से गुजर रहा विक्रांत उनमें बीच-बचाव करने लगा। तभी वहां आए दो पुलिसवाले विक्रांत और विकास से अभद्रता करने लगे। इस दौरान उन्होंने विक्रांत केसाथ मारपीट भी की।
विक्रांत का संयुक्त जिला अस्पताल में मेडिकल हुआ है। दूसरी तरफ, सीओ द्वितीय कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिसवाले कह रहे हैं कि विक्रांत ने रिक्शेवाले के साथ अभद्रता की, उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट और अभद्रता की।