फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress will support candidates in faridabad municipal corporation election

फरीदाबाद नगर निगम चुनाव: सिंबल नहीं प्रत्याशियों को समर्थन देगी कांग्रेस

Tue, 13 Dec 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 13 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
congress will support candidates in faridabad municipal corporation election
faridabad - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस पार्टी फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों को सिंबल नहीं बांटेगी। हालांकि पार्टी चुनाव में खड़े होने वाले अपने कार्यकर्ताओं को पूर्ण सहयोग करेगी।

विज्ञापन


यह निर्णय तिगांव विधायक ललित नागर की अध्यक्षता में सोमवार को सेक्टर 16 स्थित हुई जिले के वरिष्ठ कांग्रेसियों की बैठक में लिया गया। बैठक के निर्णय को प्रस्ताव बना कर प्रदेश कांग्रेस आलाकमान को भेजा गया। कहा जा रहा है कि अंतिम निर्णय आलाकमान को लेना है।
विज्ञापन


अध्यक्ष विधायक ललित नागर ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस परंपरा रही है कि पंचायत, जिला परिषद और नगर निगम चुनाव में शासन-सत्ता का दखल न हो। इन चुनावों में लोग अपने विवेक से जनप्रतिनिधि चुनें ताकि उन्हें अपनी छोटी-बड़ी समस्या का समाधान मनपसंद प्रतिनिधि से पाने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए कांग्रेस पार्टी कभी भी यह चुनाव सिंबल पर नहीं लड़ाती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नोटबंदी का फैसला गलत साबित हुआ। न तो काला धन बाहर आया और न भ्रष्टाचार खत्म हुआ।

भाजपा सरकार के इस निर्णय के खिलाफ लोगों में रोष है, आगामी नगर निगम चुनावों में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बैठक में पूर्वमंत्री पंडित शिवचरण लाल शर्मा, पूर्वमंत्री एसी चौधरी, पूर्व सीपीएस शारदा राठौर, पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक आनंद कौशिक, लखन कुमार सिंगला, मुकेश शर्मा, राजेंद्र भामला ने सिंबल पर चुनाव नहीं लडने के प्रस्ताव पर अपनी सहमति दी।


वरिष्ठ कांग्रेसी गुलशन बग्गा ने बताया कि नगर निगम चुनाव सिंबल पर नहीं लडने का प्रस्ताव पास करके हाईकमान को भेज दिया गया है और जो हाईकमान फैसला लेगा वह मान्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed