{"_id":"5e15e06a8ebc3e87e35d56a9","slug":"congress-will-reach-home-through-achievements-in-delhi-vidhan-sabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 बनाम पांच साल, उपलब्धियों के जरिये घर-घर पहुंचेगी कांग्रेस, सोशल मीडिया बनेगा हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 बनाम पांच साल, उपलब्धियों के जरिये घर-घर पहुंचेगी कांग्रेस, सोशल मीडिया बनेगा हथियार
Wed, 08 Jan 2020 07:30 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Wed, 08 Jan 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
- फोटो : amar ujala
विधानसभा चुनाव के लिए तेज हुई सरगर्मियों के बीच कांग्रेस ने घर-घर पहुंचने की तैयारी पूरी कर ली है। सोशल मीडिया के जरिये कांग्रेस के 15 वर्ष बनाम दिल्ली में आम आदमी पार्टी के पांच वर्ष की सरकार की उपलब्धियों का जिक्र होगा। इसके लिए सभी स्तर पर तैयारी हो चुकी है, जिसे प्रत्याशियों के टिकट की घोषणा के साथ ही सभी विधानसभा क्षेत्र में जमीनी स्तर पर उतारा जाएगा।
खास बात यह है कि इस अभियान के तहत पार्टी की तरफ से आरोप नहीं लगाए जाएंगे बल्कि उपलब्धियों की तुलना से मतदाताओं में पार्टी अपनी पैठ मजबूत बनाएगी। राष्ट्रीय स्तर पर सोशल साइट्स पर कांग्रेस के फॉलोवर की संख्या पांच लाख से अधिक है। विधानसभा चुनाव में भी पार्टी दिल्ली में पूर्व की कांग्रेस सरकार के दौरान की योजनाओं की बारीकियों का हवाला देते हुए पिछले पांच वर्षों के दौरान आप सरकार से तुलना करेगी।
पार्टी के सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा भी लोगों के घरों तक पहुंचने के लिए सभी स्तर पर तैयारियां पहले से कर ली गई हैं। अब टिकट मिलने का इंतजार है, ताकि उम्मीदवार इसे धरातल पर उतारकर पार्टी की स्थिति मजबूत करें। पार्टी कार्यकर्ताओं सहित अभी भी दर्जनों ग्रुप से पार्टी जुड़ी हुई है, जिसमें रोजाना बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है।