फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress targets kejriwal, calls him u-turn kejriwal.

यू-टर्न हैं केजरीवाल, किताब में होगा खुलासा: माकन

Sat, 17 Jan 2015 03:51 PM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 03:51 PM IST
विज्ञापन
Congress targets kejriwal, calls him u-turn kejriwal.

कांग्रेस ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस करके अरविंद केजरीवाल को उनके पुराने वादे याद दिलाए। कांग्रेस ने केजरीवाल को यू-टर्न लेने वाला नेता कह कर कहा कि वो मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने ही वादे से मुकर गए।

विज्ञापन


दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के कैंपेनर अजय माकन ने इस प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल द्वारा 7 जून 2013 को भरे गए शपथपत्र का हवाला दिया। इस शपथपत्र में केजरीवाल ने कहा था कि वो लाल बत्ती वाली गाड़ी नहीं लेंगे।
विज्ञापन


माकन ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि चुनाव से पहले तो उन्होंने वादे कई किए थे पर अवसर आते ही अपने वादों से मुकर गए और जहां से लाभ ले सके लिया।

अवसरवादी हैं किरण-केजरीवाल

Congress targets kejriwal, calls him u-turn kejriwal.

माकन आगे बोले कि इस शपथपत्र में केजरीवाल ने कहा था कि वह सरकारी बंगला भी नहीं लेंगे। सुरक्षा गार्ड तो आम आदमी की सुरक्षा के लिए होते हैं इसलिए वो अपने लिए कोई अनावश्यक सुरक्षा भी नहीं लेंगे।

इसे स्पष्ट करते हुए माकन ने कहा कि जैसे ही केजरीवाल मुख्यमंत्री बने उन्होंने एक नहीं बल्कि दो-दो बंगलों के लिए आवेदन दिया। माकन ‌ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई केजरीवाल और किरण बेदी जैसे अवसरवादी लोगों के खिलाफ है। इसी कांफ्रेंस में उन्होंने केजरीवाल को यू-टर्न केजरीवाल भी कहा।

यहां माकन ने ये भी बताया कि कांग्रेस केजरीवाल का पर्दाफाश करने के लिए एक किताब भी निकाल रही है। इसका नाम 49 दिन की उल्टी चाल, दिल्ली हुई बेहाल, यू-टर्न केजरीवाल। यह किताब सोमवार को लॉन्च होगी।

पुलिस का काम और राजनीति दो बहुत अलग चीजें हैं

Congress targets kejriwal, calls him u-turn kejriwal.

वहीं इस कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस के जवाब में आप की प्रवक्ता आतिशी मारलेना ने कहा कि ये ऐसा समय है ‌जब कांग्रेस को दिल्ली की समस्या और उसके लोगों के बारे में बातें करनी चाहिए तो वो हमारी बात कर रहे हैं।

आतिशी ने आगे कहा कि शायद अजय माकन जी को पता नहीं है कि जनलोकपाल को आप ने नहीं बल्कि कांग्रेस ने पास होने से रोक दिया।

वहीं कांग्रेस दिल्ली की पूर्व सीएम शीला ‌दीक्षित ने किरण बेदी की राजनीतिक पारी की शुरूआत पर कहा है कि वह निश्चि ही एक बेहतरीन पुलिस अफसर हैं पर इससे उनके राजनीति में कोई लेना-देना नहीं है। राजनीति बहुत ही अलग चीज है।

वहीं कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भाजपा पर व्यंग करते हुए कहा कि अच्छा है कि किरण बेदी राजनीति में आ गई हैं। मगर यह आश्चर्यजनक है कि बीजेपी अपनी पार्टी में दिल्ली चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं खोज सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed