फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress target Dhanyavaad rally, PM Modi will held Rally in Ramlila Maidan

दिल्ली: भाजपा की धन्यवाद रैली को कांग्रेस ने बताया ढकोसला, पूछे ये सात सवाल

Sat, 21 Dec 2019 07:42 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 21 Dec 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
Congress target Dhanyavaad rally, PM Modi will held Rally in Ramlila Maidan
कांग्रेस प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा की धन्यवाद रैली को चुनावी ढकोसला रैली करार दिया है। पार्टी ने कहा कि आप की प्रदेश व भाजपा की केंद्र सरकार ने अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले 40 लाख लोगों के साथ विश्वासघात किया है। उन्हें धोखे में रखने के लिए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली आयोजित की जा रही है। 

विज्ञापन


मीडिया से वार्ता में प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ही अनधिकृत कॉलोनियों को विकसित करने की बुनियाद रखी। 2008 में कांग्रेस सरकार ने अनधिकृत कॉलोनियों के नियमन के लिए जो आसान शर्तें बनाई थीं, वर्तमान केंद्र सरकार ने उसका मूल स्वरूप बिगाड़ दिया है। 
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने कहा कि 2008 में शहरी विकास मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद कच्ची कॉलोनियों का नियमन होना था। केंद्र की भाजपा सरकार व आप की दिल्ली सरकार ने अपराध किया है। दिल्ली की जनता आगामी चुनाव में इसका जवाब देगी। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली व पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने भाजपा व आप पर आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग उठाई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के ये सात सवाल

1. मालिकाना हक देने का नाटक करने से पहले बताया जाए कि कॉलोनियों का ले-आउट प्लान अब तक पास क्यों नहीं किया गया? लैंड यूज क्यों नहीं बदला गया? 2008 में नियमित करने संबधी पैरा 5.4 क्यों बदला गया?

2. क्या यह सही नहीं है कि इन कॉलोनियों की लाखों छोटी व बड़ी दुकानें, क्लीनिक, अस्पताल, ऑफिस, गोदाम बंद हो जाएंगे?

3. क्या यह सही नहीं है कि सरकार ने सरकारी जमीन व प्राइवेट जमीन को इस तरह दोबारा परिभाषित किया है कि लगभग 100 प्रतिशत कॉलोनियां सरकारी जमीन पर आ जाएंगी। पहले यह आंकड़ा केवल 10 प्रतिशत था। इस प्रकार 100 प्रतिशत मालिक सरकार को बढ़े हुए दामों पर शुल्क देंगे, जबकि पहले यह शुल्क केवल 10 प्रतिशत मालिक ही दिया करते थे। 

4. क्या यह सही नहीं है कि मालिकाना हक के लिए अलग से कानून बनाने की जरूरत नहीं थी? जब एक साधारण से नोटिफिकेशन से खरीद फरोख्त व संपति का हस्तांतरण हो सकता है तो संसद के कानून की जरूरत क्यों पड़ी। 

5. अब तक सरकार ने जोन ओ के लिए अंतिम नोटिफिकेशन क्यों नहीं निकाला? इससे10 लाख से ज्यादा लोगों को मालिकाना हक नहीं मिलेगा। 

6. जिन कॉलोनियों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गई हुई है, क्या उनमें रहने वाले लाखों लोग मालिकाना हक से वंचित रह जाएंगे। 

7. बढ़े हुए संपति हस्तांतरण शुल्क अनधिकृत कॉलोनी के लोग क्यों दें। सर्किल रेट के आधार पर शुल्क लेने का क्या औचित्य है?  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed