फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress suggests not supporting AAP against Ordinance

Delhi News: कांग्रेस ने अध्यादेश के खिलाफ आप को समर्थन नहीं देने का दिया सुझाव, पार्टी आलाकमान पर छोड़ा फैसला

Tue, 30 May 2023 05:37 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 30 May 2023 05:37 AM IST
सार

नेताओं का आरोप है भ्रष्टाचार के मामले में फंसने पर आम आदमी पार्टी के नेता, देश के उन नेताओं से मिल रहे हैं, जिनसे पहले दूरी थी।

विज्ञापन
Congress suggests not supporting AAP against Ordinance
कांग्रेस नेताओं ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में अधिकारियों के तबादले के खिलाफ केंद्र के अध्यादेश पर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ अपने विचार साझा किए। इसमें कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आप को समर्थन नहीं देने का सुझाव दिया।

विज्ञापन

नेताओं का आरोप है भ्रष्टाचार के मामले में फंसने पर आम आदमी पार्टी के नेता, देश के उन नेताओं से मिल रहे हैं, जिनसे पहले दूरी थी। कांग्रेस के नेताओं के साथ आप के साथ गठबंधन को भी खारिज करने का संकेत दिया। कभी भी पाला बदलने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेताओं ने फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं की बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, अरविंदर सिंह लवली, सुभाष चोपड़ा, अजय माकन, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव व हारुन यूसुफ भी मौजूद रहे। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ राहुल गांधी भी इस बैठक में मौजूद थे। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आप और कांग्रेस के संभावित गठबंधन पर चर्चा नहीं हुई। लेकिन अध्यादेश के मुद्दे पर जिस तरह कांग्रेस नेता, आप के खिलाफ दिखे इससे भविष्य में गठबंधन की संभावनाएं भी कम दिख रही हैं। हालांकि, पार्टी आलाकमान के फैसले पर ही निर्भर करेगा। सभी नेताओं का कहना है कि पार्टी नेतृत्व का फैसला सभी को स्वीकार्य होगा।

नेताओं का आम आदमी पार्टी को समर्थन देने के मामले में कहना था कि आप के मुखिया विश्वसनीय नहीं हैं। मौका मिलने पर किसी को भी नुकसान पहुंचाने से परहेज नहीं करते। एक नेता ने अध्यादेश का विरोध या समर्थन किए बगैर कहा कि जब दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी उस वक्त भी विधानसभा में कई बार दिल्ली सरकार की शक्तियां बढ़ाने का मुद्दा उठा था। दूसरे नेता ने कहा कि जब केंद्र में एनडीए की सरकार थी उस वक्त भी कांग्रेस ने इसी मामले पर मार्च निकालकर विरोध जताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed