फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress's star campaigners will come on a political pitch from February 1

दिल्ली विधानसभा चुनावः एक फरवरी से सियासी पिच पर उतरेंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक 

Wed, 29 Jan 2020 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 Jan 2020 05:59 AM IST
विज्ञापन
Congress's star campaigners will come on a political pitch from February 1
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (फाइल) - फोटो : Facebook/Priyanka Gandhi Vadra

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में एक फरवरी से कांग्रेस के स्टार प्रचारक प्रत्याशियों के समर्थन में उतर जाएंगे। चुनाव के आखिरी दिनों में इस सियासी समर में कांग्रेस के मंत्रियों, विधायक उतरेंगे। हालांकि कांग्रेस की ओर से जारी स्टार प्रचारकों में 40 नाम की घोषणा की गई थी। माना जा रहा है एक फरवरी से कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान काफी आक्रामक होगा।

विज्ञापन

 
कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए सियासी पिच पर 100 से अधिक नेताओं को उतारा जाएगा। इनमें स्टार प्रचारकों के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब के 66 विधायकों सहित 15 मंत्रियों को भी प्रचार की जिम्मेवारी सौंपी गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेवारी अन्य राज्यों से पहुंचने वाले विधायकों को दी जाएगी। प्रत्येक जिले का पर्यवेक्षक की जिम्मेवार एक एक मंत्री पर होगी। 
विज्ञापन


एक फरवरी से शुरू होने वाले इस अभियान में नेता न केवल विपक्ष पर निशाना साधेंगे बल्कि शीला दीक्षित सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों की तुलना मौजूदा सरकार से भी करेंगे। रोड शो के लिए प्रियंका गांधी की 60 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों से मांग आई है। प्रचार के दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, शशि थरूर, नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित देश की कई कांग्रेसी अपने अनुभवों को साझा कर प्रत्याशियों के समर्थन में अधिक से अधिक वोट हासिल करने की पुरजोर कोशिश करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस का आरोप, धार्मिक उन्माद फैलाना चाहती है भाजपा

Congress's star campaigners will come on a political pitch from February 1
अजय माकन और सुभाष चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस ने भाजपा पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को इस मामले पर रोष जताते हुए चुनाव आयोग को ज्ञापन दिया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मामले में जल्द सुनवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा पर झूठ और अपनी उपलब्धियों को बढ़ा-चढ़ाकर बताए जाने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। चोपड़ा ने भाजपा पर कांग्रेस के खिलाफ द्वेषपूर्ण, अप्रमाणिक एवं भ्रम पैदा करने के आरोप भी लगाए हैं। प्रतिनिधिमंडल में सुभाष चोपड़ा के साथ मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन ने चुनाव आयोग से भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आयोग ने दोनों नेताओं की तरफ से पेश की गई आपत्तियों को सुनने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बौखलाहट में भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल कर रहे भाजपा नेता 
प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा संभावित हार से बौखलाई हुई है। भाजपा के केंद्रीय मंत्री समेत कई और नेता भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे दिल्ली की शांति और सद्भावना को भंग करना चाहते हैं। भाजपा के इन हथकंडों से कांग्रेस की न तो लोकप्रियता कम होगी और न ही विधानसभा चुनाव में जीत प्रभावित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed