बीजेपी मुख्यालय पर कांग्रेस का हल्ला बोल, रोकेंगे ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में बिजली संकट को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।
शुक्रवार को बिजली कटौती और पानी की समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय के बाहर जमा हो गए। कांग्रेस के लोगों ने यहां धरना और प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती के खिलाफ जुलूस निकाला और बीजेपी दफ्तर के बाहर जमकर नारेबाजी की।
ट्रेन रोकने का ऐलान
बिजली कटौती के खिलाफ लगातार तीसरे दिन भी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को भी कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल का पुतला फूंका था।
शुक्रवार को बीजपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने कहा कि उनका प्रदर्शन भाजपा को चेताने के लिए है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार बिजली समस्या को दूर करने के बजाय कांग्रेस की खामियां गिनाने में लगी है।
कांग्रेस ने बिजली कटौती और पानी की समस्या के खिलाफ शनिवार को ट्रेन रोकने का ऐलान किया है।