{"_id":"5d39e6d18ebc3e6cfc5d801a","slug":"congress-mp-shashi-tharoor-presented-in-court-on-defamation-case-by-rajiv-babbar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानहानि मामले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर कोर्ट में हुए पेश, भाजपा नेता राजीव बब्बर ने की थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानहानि मामले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर कोर्ट में हुए पेश, भाजपा नेता राजीव बब्बर ने की थी शिकायत
Thu, 25 Jul 2019 10:58 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 25 Jul 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस सांसद शशि थरूर मानहानि मामले में बृहस्पतिवार को अदालत में पेश हुए। उनके खिलाफ भाजपा नेता राजीव बब्बर ने पीएम मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बयान पर मानहानि की शिकायत की थी।
राउज एवेन्यू अदालत के एसीएमएम समर विशाल के समक्ष बृहस्पतिवार को शशि थरूर का बयान दर्ज नहीं हो सका। अदालत ने थरूर को बयान दर्ज करने के लिए सात अगस्त की तारीख तय की है।
भाजपा नेता बब्बर ने शिकायत दायर कर आरोप लगाया था कि थरूर ने अक्तूबर 2018 में बंगलूरू में आयोजित एक कार्यक्रम में एक लेख का हवाला देते हुए बयान दिया था कि पीएम मोदी शिवलिंग पर बैठे बिच्छू की तरह हैं।
विज्ञापन
इस विवादित लेख में लेखक ने आरएसएस के एक सूत्र के हवाले से लिखा था कि मोदी शिवलिंग पर बैठे बिच्छू की तरह हैं। उन्हें वहां से किसी भी तरह हटाया नहीं जा सकता। उस सूत्र ने अपनी कुंठा जाहिर करते हुए मोदी की तुलना बिच्छू से की थी। भाजपा नेता ने अपनी शिकायत में कहा था कि थरूर ने इस लेख के आधार पर विवादित बयान दिया था।