'केजरी के खिलाफ लॉबिंग कर रहे हैं सिसोदिया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में चल रहे सत्ता के घमासान के बीच कांग्रेस विधायक आसिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को एक नया खुलासा किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता कांग्रेस विधायकों से लगातार संपर्क कर रहे हैं।
हालत यह है कि आप सरकार में नंबर-दो मंत्री रहे मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस की तरफ से अरविंद केजरीवाल को नापसंद किए जाने पर खुद मुख्यमंत्री बनने की बात कही है।
अमर उजाला से बातचीत में आसिफ मोहम्मद खान ने कहा कि इंदिरापुरम में मनीष सिसोदिया की कांग्रेस विधायकों के साथ मुलाकात हुई। इस मुलाकात में ही उन्होंने केजरीवाल को किनारे लगाने की बात कही थी।
ये क्या बोल गए सिसोदिया?
विधायक आसिफ ने बताया कि उस दौरान विधायकों से सिसोदिया ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल के नाम पर आपत्ति है तो कांग्रेस संगठन में उनके लिए माहौल बनाएं। अब जब उनकी सरकार नहीं बनती दिख रही है तो आप के नेता तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं।
आसिफ मोहम्मद ने कहा है कि आप नेता संजय सिंह ने भी कई बार संपर्क किया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह कांग्रेस को मंत्री पद देने को राजी हैं।
आसिफ का दावा है कि आप नेताओं ने कांग्रेस विधायकों से बातचीत के लिए उन्हें अधिकृत किया है।