फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress may give most of ticket to Youth

दिल्ली विधानसभा चुनाव: अनुभवी के साथ-साथ टिकट के दावेदारों में युवा चेहरों की फेहरिस्त लंबी

Wed, 08 Jan 2020 09:11 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 08 Jan 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
Congress may give most of ticket to Youth
कांग्रेस (फाइल फोटो)

विधानसभा के चुनावी जंग के मैदान में उतरने के लिए तैयार उम्मीदवारों की फेहरिस्त लगातार बढ़ती जा रही है। चुनाव की तारीख घोषित होने पर अनुभवी नेताओं के साथ साथ इस बार युवा चेहरों को भी शामिल किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। युवा चेहरों में तीनों एमसीडी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पार्षदों को भी टिकट दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि तीनों निगमों में कांग्रेस के 30 में से 8-10 पार्षद टिकट लेने की दौड़ में शामिल हैं। हालांकि पार्टी उन उम्मीदवारों के नाम पर ही विचार कर रही है जिनके जीतने की संभावना अधिक है। 

विज्ञापन


ठीक एक महीने बाद दिल्ली में 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव होगा। चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद सियासी मैदान में उतरने के लिए तैयार उम्मीदवारों के आवेदन की छंटाई की जा रही है। संसदीय चुनाव में उतरने वाले सभी उम्मीदवारों, पूर्व विधायक, मंत्रियों के अलावा नए प्रत्याशी भी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। दक्षिणी निगम के एक पार्षद ने अपनी दावेदारी पेश करने से पहले जन जमस्याओं का उजागर करते हुए काम की बदौलत पार्टी को आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं। 
विज्ञापन


आदर्श नगर क्षेत्र से उत्तरी दिल्ली निगम के पार्षद और पूर्व उम्मीवार भी चुनावी टिकट के दावेदारों में हैं तो पूर्वी दिल्ली से भी कुछ दावेदार इस बार टिकट लेने के लिए अपने क्षेत्रों में संपर्क अभियान में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी निगम में वरिष्ठ कांग्रेस पार्षद मुकेश गोयल, पूर्वी दिल्ली स्थित सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र से रिंकू और दक्षिणी दिल्ली क्षेत्र से अभिषेक दत्त सहित तीनों निगमों के करीब 8-10 बेहतर प्रदर्शन करने वाले निगम पार्षदों को चुनाव में टिकट का मौका मिल सकता है। इसके लिए सभी संभावित अपनी दावेदारी जताने के लिए पार्टी के अलावा नेताओं के समक्ष अपनी उपलब्धियों और कार्यप्रणाली का ब्यौरा सौंपने सहित उन्हें जीत के लिए आश्वस्त करने में जुटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed