फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress makes a committee for ramesh chandra tomar case

तोमर की वजह से जाएगी कई बड़े नेताओं की कुर्सी!

Tue, 22 Apr 2014 09:00 PM IST
Updated Tue, 22 Apr 2014 09:00 PM IST
विज्ञापन
congress makes a committee for ramesh chandra tomar case

गौतमबुद्घ लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रमेश चंद्र तोमर के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस हाईकमान आहत है। पार्टी ने भितरघात करने वालों की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी है।

विज्ञापन


हाईकमान के निर्देश पर प्रत्याशी के पार्टी छोड़ने और इसमें सहायक भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों के बारे में पता किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद पार्टी के कुछ पदाधिकारियों की छुट्टी होने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि गौतमबुद्घ नगर लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार रमेश चंद्र तोमर ने मतदान से ठीक पहले कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी ज्वाइन कर ली थी।

बड़े पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज!

congress makes a committee for ramesh chandra tomar case

लोकसभा चुनावों में जिन पदाधिकारियों के पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतें मिलीं थीं, उनको कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी के बड़े पदाधिकारी को पार्टी ने पिछले दिनों नोटिस जारी किया था।

इसमें उन पर तानाशाही तरीके से चुनावी प्रक्रियाओं को संचालित करने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा लोकसभा चुनावों में जिले और प्रदेश कमेटी के पदाधिकारियों को अपमानित करने के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नोटिस का जवाब देने के लिए पंद्रह दिन का समय दिया है। साथ ही कहा है कि समय सीमा के भीतर जवाब नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई

congress makes a committee for ramesh chandra tomar case

सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनावों में कई पदाधिकारियों का रवैया भेदभावपूर्ण था, जिसके कारण कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने चुनाव कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी।

स्थानीय पदाधिकारियों ने चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों की शिकायत की थी। इसके बाद पार्टी ने इसकी जांच कराने का फैसला किया है।

कांग्रेस के जोनल इंचार्ज दीपक कुमार ने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पदाधिकारियों की जांच की जा रही है। साथ ही प्रत्याशी के भाजपा में शामिल होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed