फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress lose victory by one vote in mcd election

दिल्ली में सिर्फ एक वोट से हारी कांग्रेस

Wed, 30 Apr 2014 11:55 AM IST
Updated Wed, 30 Apr 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
congress lose victory by one vote in mcd election

एक ओर जहां पूरे देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजा हुआ है वहीं दूसरी ओर दिल्ली में हुए मिनी सदन के चुनाव में कांग्रेस को मात्र एक वोट से करारी हार झेलनी पड़ी है।

विज्ञापन


पिछले साल दिल्ली में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी और आम आदमी पार्टी से मिली करारी शिकस्त के बाद यह दूसरा मौका है जब कांग्रेस को दिल्ली में हार का मुंह देखना पड़ा हो।
विज्ञापन


कांग्रेस की इस हार के पीछे कहीं न कहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता ही जिम्मेदार हैं। इसमें खासकर सबसे पहले नाम आता है दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला के बेटे व सांसद संदीप दीक्षित का।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा और बसपा को भी लगा झटका

congress lose victory by one vote in mcd election

कांग्रेस के दो सांसदों के मतदान करने के लिए नहीं आने के कारण कांग्रेस मंगलवार को दक्षिण दिल्ली नगर निगम की सत्ता के नजदीक पहुंचकर भी दूर रह गई।

कांग्रेस पार्षद धर्मवीर सिंह मेयर चुनाव में कांटे की टक्कर में भाजपा के खुशीराम से सिर्फ एक वोट से हार गए। इसके बाद हुए डिप्टी मेयर चुनाव में कांग्रेस पार्षद प्रवीन राणा ने जीत हासिल करके सबको चकित कर दिया। उन्होंने भाजपा समर्थित बसपा पार्षद बीर सिंह को 13 वोट से हरा दिया।

बसपा, अन्य दलों और निर्दलीय के समर्थन के चलते भाजपा के पास जीत के आंकड़े से कहीं अधिक वोट थे। मगर क्रॉस वोटिंग ने मंसूबों पर पानी फेर दिया।

लग सकती थी कांग्रेस की जीत की लॉटरी

congress lose victory by one vote in mcd election

दक्षिण दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव में भाजपा पार्षद खुशीराम को 52 वोट मिले, जबकि कांग्रेस पार्षद धर्मवीर को 51 वोट मिले। एक वोट रद्द पाया गया। इस तरह वह एक वोट से हार गए।

चुनाव में सभी 101 पार्षदों व तीन सांसदों ने हिस्सा लिया। कांग्रेस के दो सांसद वोट डालने नहीं आए। कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित चुनाव में हिस्सा लेने उस समय पहुंचे जब मतगणना शुरू हो चुकी थी।

अगर वह 10 मिनट पहले आ जाते तो मुकाबला टाई हो जाता और मेयर बनने का फैसला लॉटरी से होता। ऐसे में कांग्रेस के हाथ बाजी लग सकती थी।

कांग्रेस के लिए ये वोट था सबसे कीमती

congress lose victory by one vote in mcd election

कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित के देर से प‌हुंचने का नुकसान तो कांग्रेस को उठाना ही पड़ा लेकिन इससे भी चौंकाने वाली एक अन्य बात है। कांग्रेस के दिल्ली से राज्यसभा सांसद परवेज हाशमी वोट डालने आ जाते तो कांग्रेस की जीत सुनिश्चित थी। चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस के पार्षद अपने दोनों सांसदों को कोसते नजर आए।

उनका कहना था पार्टी के खिलाफ देश में बने माहौल में उन्हें हर हाल में वोट डालने के लिए आना चाहिए था। कांग्रेस ने मेयर चुनाव में हुई हार का डिप्टी मेयर चुनाव में बदला लिया। कांग्रेस के प्रवीन राणा ने बसपा के बीर सिंह को करारी मात दी।

उनकी जीत का ऐलान होते सदन में कांग्रेस के नारे गूंजने लगे। उनको बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और कई नेता सदन में पहुंच गए। सदन में स्थायी समिति के सदस्य के लिए कांग्रेस के फरहाद सूरी और भाजपा के कुलदीप सोलंकी व राधे श्याम शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए।

पूर्वी दिल्ली नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा

congress lose victory by one vote in mcd election

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेयर पद पर भाजपा ने एक बार फिर कब्जा कर लिया। पूर्ण बहुमत से अधिक पार्षद होने के चलते भाजपा के पार्षदों ने दोनों पदों पर कांग्रेस के पार्षदों को हराने में कोई दिक्कत नहीं हुई।

भाजपा की मीनाक्षी कांग्रेस की तुलसी को नौ मतों से पराजित कर मेयर बनी। 33 साल की मीनाक्षी दिल्ली में सबसे कम उम्र की मेयर हैं। डिप्टी पद पर भाजपा के ही जयगोपाल वर्मा ने बाजी मारी। मेयर के लिए 60 पार्षदों ने मतदान किया, जिनमें से भाजपा उम्मीदवार मीनाक्षी को 34 वोट मिले।

कांग्रेस की तुलसी को 25 वोट ही मिले। एक वोट अवैध मिला। इसके चलते सदन की बैठक की अध्यक्षता कर रहे तत्कालीन मेयर रामनारायण दूबे ने मीनाक्षी को मेयर निर्वाचित घोषित किया। डिप्टी मेयर पद पर जय गोपाल वर्मा को कांग्रेस के आस मोहम्मद के मुकाबले में जीता हुआ मान लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed