फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress look for the new state president

कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष के लिए गरमाने लगी राजनीति

Tue, 17 Dec 2013 12:48 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Dec 2013 12:48 PM IST
विज्ञापन
Congress look for the new state president

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जेपी अग्रवाल के इस्तीफे के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए सियासी गलियारों में चर्चाएं गरमा रही हैं। उधर, उनके इस्तीफे के एक्सेप्ट न होने की खबरें भी आ रही हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस का एक धड़ा तर्क दे रहा है कि जनवरी में पार्टी का अधिवेशन है और फिर मई 2014 में लोकसभा चुनाव। इसके मद्देनजर पार्टी हाईकमान अग्रवाल को अभयदान दे सकता है।
विज्ञापन


कांग्रेस के कुछ नेताओं का कहना है कि 17 जनवरी, 2014 को दिल्ली में कांग्रेस का अधिवेशन होना है। उसमें प्रदेश अध्यक्ष को इंतजाम करना होता है। अध्यक्ष बदलना है तो पार्टी को अगले एक सप्ताह में फैसला लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदलाव की संभावनाओं को देखते हुए नए अध्यक्ष के लिए कई नेताओं के नाम भी चर्चा में आने लगे हैं। इसमें पांच बार के मुस्लिम विधायक हारून यूसुफ, तेज तर्रार युवा नेता अरविंदर सिंह का नाम आगे आ रहा है।

जाट नेता डॉ. योगानंद शास्त्री, गुर्जर नेता व 1977 में राष्ट्रपति शासन के दौरान दिल्ली में संगठन के लिए काम करने वाले चतर सिंह भी इस पद के दावेदार हैं। वहीं राहुल गांधी की गुड लिस्ट में शामिल अजय माकन का नाम भी चर्चा चल रही है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जेपी अग्रवाल धड़े में शामिल नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की तरफ से संगठन को दरकिनार करने और हठधर्मिता की बातें आलाकमान को पता है।

ऐसे में हार का ठीकरा प्रदेश अध्यक्ष पर नहीं फूटेगा। उनका तर्क है कि जेपी अग्रवाल को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed