फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress leaders gifted bangels to bjp's subramanian swamy

बीजेपी के वरिष्ठ नेता के घर पर किसने टांगी चूड़ियां?

Fri, 18 Apr 2014 12:04 AM IST
Updated Fri, 18 Apr 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
congress leaders gifted bangels to bjp's subramanian swamy

प्रियंका गांधी वाड्रा पर की गई टिप्पणी पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को एक बार फिर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने उनके आवास को घेरा और विरोध प्रदर्शन किया।

लगभग एक घंटे तक चले हंगामे और प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं का दल पुलिस का घेरा तोड़कर स्वामी के घर जा पहुचा।

'दिमागी तौर पर बीमार हैं स्वामी'

congress leaders gifted bangels to bjp's subramanian swamy

हाथों में चूड़ियां लेकर कांग्रेस की महिला पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने स्वामी के घर के बाहर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने ईस्ट निजामुद्दीन स्थित उनके आवास पर जाकर चूड़ियां टांगी।

इतना ही नहीं, उन्होंने स्वामी को दिमागी तौर पर बीमार घोषित करते हुए इलाज के लिए चंदा कर एकत्रित किए गए पंद्रह सौ रुपये भी सौंपे।

प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्वी दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष वरयाम कौर ने किया। कौर ने कहा कि भाजपा नेताओं को अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल बंद करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed