फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress leader's son killed in road accident

सड़क हादसे में कांग्रेसी नेता के बेटे की मौत

Sat, 14 Jan 2017 03:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 14 Jan 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
Congress leader's son killed in road accident
vaibhav (file photo) - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेसी नेता पीतांबर शर्मा के बेटे वैभव शर्मा (30) की बृहस्पतिवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर शाम छह बजे सेक्टर-126 के सामने सड़क पार करते समय एक कार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


बड़े भाई कपिल गौड़ की शिकायत पर थाना सेक्टर-39 पुलिस ने स्विफ्ट कार (डीएल 2सी एएफ 1628) के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस कार नंबर के आधार पर चालक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन



पीतांबर शर्मा ने बताया कि उनका छोटा बेटा गुरुग्राम की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। वह प्रतिदिन चिटेहरा दादरी स्थित अपने घर से बस के जरिये नोएडा जाता था और फिर वहां से मेट्रो से गुरुग्राम। वैभव की कंपनी का एक ऑफिस नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-126 में भी है। बृहस्पतिवार को वैभव किसी काम से कुछ देर के लिए नोएडा ऑफिस गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहां से लौटते वक्त एक्सप्रेसवे पार कर उसे ग्रेटर नोएडा के लिए बस पकड़नी थी। एक्सप्रेसवे पार करते समय ही कार ने उसे टक्कर मार दी। दो लोगों को घायल वैभव की जेब से कंपनी का पहचान पत्र मिला और किसी तरह चचेरे भाई का फोन नंबर तलाशकर उन्हें सूचना दी। साथ ही वैभव को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में रात आठ बजे से 11 बजे तक उसका ऑपरेशन चला। रात करीब पौने एक बजे वैभव ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed