फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress leader P. Chidambaram celebrates Birthday in Tihar Jail

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने तिहाड़ जेल में मनाया जन्मदिन, नहीं मिली अतिरिक्त सुविधा

Tue, 17 Sep 2019 06:04 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 17 Sep 2019 06:04 AM IST
विज्ञापन
Congress leader P. Chidambaram celebrates Birthday in Tihar Jail
पी चिदंबरम - फोटो : PTI

आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपी पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने सोमवार को तिहाड़ जेल में अपना 74वां जन्मदिन मनाया। उनका बेटा कार्ति, उनकी साली और एक दोस्त मिलने के लिए तिहाड़ जेल पहुंचे। उनकी मुलाकात आम रही। जेल प्रशासन के मुताबिक, तीनों ने प्रशासन से मुलाकात की अनुमति पहले ही ले ली थी। जन्मदिन पर पी चिदंबरम को जेल में कोई अतिरिक्त सुविधा नहीं मिली।

विज्ञापन


जेल सूत्रों ने बताया कि परिजनों से मुलाकात के दौरान पी चिंदबरम काफी सहज दिखे। बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों संग उनकी मुलाकात करीब आधे घंटे चली। सूत्रों का कहना है कि जन्मदिन होने की वजह से पी चिदंबरम सुबह जल्दी उठकर प्रार्थना में शामिल हुए। ऐसा लग रहा था कि उन्हें अपने परिजनों का इंतजार है। बेटे से मुलाकात के बाद उनकी लगातार बातचीत होती रही। जाने के दौरान पी चिदंबरम उन्हें कुछ समझाते हुए दिखे।
विज्ञापन


चिदंबरम जेल संख्या सात में सामान्य कैदी की तरह एक सेल में ही रह रहे हैं। उनके आसपास जेलकर्मियों का पहरा रहता है। चार स्तरीय सुरक्षा के बीच चिंदबरम जेल के नियमों का पालन कर रहे हैं। उन्हें जेल का खाना मिलता है। उनके स्वास्थ्य की लगातार जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed