फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress leader Lakhpat Singh shot dead in Malviya Nagar

Delhi Crime: पार्क में टहल रहे कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, मालवीय नगर में बदमाशों ने की वारदात; फरार

Sat, 27 Sep 2025 03:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 27 Sep 2025 03:45 AM IST
सार

दिल्ली के मालवीय नगर में कांग्रेस नेता लखपत सिंह कटारिया को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Congress leader Lakhpat Singh shot dead in Malviya Nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मालवीय नगर स्थित पार्क में शुक्रवार सुबह दो बदमाशों ने कांग्रेस नेता और प्रॉपर्टी डीलर लखपत सिंह कटारिया (55) की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने गोली मारने से पहले लखपत की क्रिकेट बैट से पिटाई की और वारदात के बाद बाइक से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से हत्यारों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। एक हमलावर ने हेलमेट पहना था, जबकि दूसरे ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, लखपत सुबह करीब 9:30 बजे विजय मंडल पार्क में टहल रहे थे। उसी समय दो बदमाशों ने उन पर बैट से हमला कर दिया। इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी बचाव के लिए आया तो आरोपियों ने पिस्तौल से लखपत के पेट और कंधे पर दो गोलियां दाग दीं। सुरक्षाकर्मी को देखकर हमलावरों ने उस पर भी पिस्तौल तान दी, इससे डरकर वह भाग गया। हमलावरों ने लखपत सिंह के सिर में तीसरी गोली मारी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मंदिर की जमीन के विवाद में हत्या की आशंका
लखपत लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। वह बेगमपुर में पत्नी वीरवती व बेटे शिवम के साथ रहते थे। परिवार व लोगों ने आशंका जताई है कि उनकी हत्या का कारण बेगमपुर में एक मंदिर की जमीन को लेकर कुछ झुग्गीवासियों से चल रहा विवाद हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed