फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress leader kapil sibal attacks on narendra modi and amit shah

'अमित शाह और मोदी ने कराए तीन फर्जी एनकाउंटर'

Tue, 22 Apr 2014 11:19 AM IST
Updated Tue, 22 Apr 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
congress leader kapil sibal attacks on narendra modi and amit shah

रॉबर्ट वाड्रा के जरिए पार्टी हाईकमान पर हमलों से तिलमिलाई कांग्रेस ने अब भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर तीखा हमला बोला है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी पर फर्जी मुठभेड़ों में शामिल होने का बड़ा आरोप लगाया, तो साथ ही मोदी के सिपाहसालार अमित शाह पर भी तीन हत्याओं में शामिल होने का आरोप ठोका है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, मोदी पर आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेता ने इन मामलों की सीबीआई जांच बंद करने पर भी सवाल उठाए हैं।

'मोदी को थी फर्जी मुठभेड़ की जानकारी'

congress leader kapil sibal attacks on narendra modi and amit shah

कांग्रेस नेता कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा है कि मुठभेड़ की शक्ल में की गई तीन हत्याओं में अमित शाह शामिल हैं और इसके बारे में मुख्यमंत्री के कार्यालय को पूरी जानकारी थी।

सिब्बल ने मुख्यमंत्री के मुठभेड़ की जानकारी न होने पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि मोदी इन मामलों में संभावित आरोपी हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी फर्जी मुठभेड़ में शामिल अधिकारियों से सीधे संपर्क में थे।

पार्टी ने सीबीआई पर भी सवाल खड़े किए हैं कि इतने सबूत होने के बावजूद आखिर जांच एजेंसी ने अपनी जांच बंद क्यों कर दी। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सीबीआई ने मोदी और इस मामले में शामिल उनके कार्यालय के अधिकारियों की जांच क्यों नहीं की।

'अमित शाह ने कीं ये तीन हत्याएं'

congress leader kapil sibal attacks on narendra modi and amit shah

चुनाव के पांचवें चरण के बाद कांग्रेस ने मोदी के खिलाफ अपने हमले तेज कर दिए है। पार्टी ने अमित शाह पर कौसर बी, तुलसीराम प्रजापति और सहराबुद्दीन की फर्जी मुठभेड़ की शक्ल में हत्या का आरोप लगाया।

सिब्बल ने सीबीआई की चार्जशीट में फोन रिकॉर्ड पेश करते हुए कहा कि जिस वक्त फर्जी मुठभेड़ की साजिश रची गई। उस दौरान 2005 से लेकर दिसंबर 2006 तक कई बार अमित शाह और निलंबित आईपीएस अधिकारी डीजी बंजारा के बीच फोन पर बात हुई।

उनके मुताबिक यह शाह के इस मामले में शामिल होने की पुष्टि करते हैं।

विज्ञापन

'लोगों का ध्यान भटका रही है कांग्रेस'

congress leader kapil sibal attacks on narendra modi and amit shah

सिब्बल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय में तैनात विशेष ड्यूटी अधिकारी यानी ओएसडी पराग शाह बंजारा और राजकुमार पांडियन के साथ लगातार संपर्क में था।

सिब्बल ने पूछा कि आखिर सीबीआई ने पराग शाह से क्यों पूछताछ नहीं की। पराग शाह को गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह शर्म की बात है कि आठ साल में भी केस का ट्रायल तक शुरू नहीं हुआ।

उधर, भाजपा ने कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के मोदी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को बकवास करार दिया है। पार्टी प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि कांग्रेस वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऊटपटांग आरोप लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed