फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress in preparation to change Delhi state president

Delhi: दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बदलने की तैयारी में कांग्रेस, आलाकमान कर रहा मंथन, रेस में कई नेताओं के नाम

Thu, 17 Aug 2023 09:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 17 Aug 2023 09:20 PM IST
सार

नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी दिल्ली के नेताओं से बात कर रहे हैं। प्रदेश के नेता हर मामले में मजबूत नेता को कमान देने की वकालत कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी पूर्वांचली नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
Congress in preparation to change Delhi state president
कांग्रेस की बैठक - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

कांग्रेस आलाकमान ने लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली प्रदेश कांग्रेस को दुरूस्त करने की कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार का कार्यकाल समाप्त होने पर उनके स्थान पर दूसरे नेता को नियुक्त किया जा सकता है। उनके स्थान पर दिल्ली देहात के साथ-साथ पूर्वांचल के नेताओं के नामों पर विचार हो रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में बड़ी संख्या में ग्रामीण मतदाता हैं। इसके अलावा पूर्वांचलियों की भी संख्या अच्छी खासी है। ऐसे में कांग्रेस पैठ बनाने के लिए इनके बीच के किसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर विचार कर रही है। नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी दिल्ली के नेताओं से बात कर रहे हैं। प्रदेश के नेता हर मामले में मजबूत नेता को कमान देने की वकालत कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी पूर्वांचली नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

विज्ञापन


इन नामों की चर्चा

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस आलाकमान प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे व वर्तमान में उत्तराखंड के प्रभारी पूर्व विधायक देवेंद्र यादव, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष रोहित चौधरी, पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया लाल के नाम पर खासतौर पर विचार कर रहा है। निगम चुनाव में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चा आरंभ होने के दौरान भी कन्हैया लाल को अध्यक्ष बनाने पर विचार हुआ था, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने विचार त्याग दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


जयप्रकाश अग्रवाल भी दौड़ में शामिल

कांग्रेस आलाकमान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को भी प्रदेश अध्यक्ष बना सकता है। वह चार बार लोकसभा व एक बार राज्यसभा सांसद रहे है और सात साल तक प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है। उनके अध्यक्ष काल में कांग्रेस ने एक लोकसभा व दो विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। उन्होंने संगठन खड़ा करने के लिए जिलों व ब्लाकों में जाकर बैठक करके पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया था। वह अभी तक मध्यप्रदेश के प्रभारी थे, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने बृहस्पतिवार को उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया। इसके बाद उनको प्रदेश अध्यक्ष बनाने के कयास लगाने का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed