फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress follows aam aadmi party's trend for votes

दिल्ली बेहाल, कांग्रेस ने चली AAP की चाल

Tue, 17 Jun 2014 03:31 PM IST
Updated Tue, 17 Jun 2014 03:31 PM IST
विज्ञापन
congress follows aam aadmi party's trend for votes

दिल्ली में लोकसभा चुनावों में सातों सीटें खोने वाली कांग्रेस अपना जनाधार बढ़ाने के लिए हर संभव मुहिम छेड़ रही है। बिजली संकट के बाद अब कांग्रेस ने राजधानी में पानी की समस्या से बेहाल जनता के लिए अपनी आवाज बुलंद कर दी है।

विज्ञापन


लगभग एक साल पहले इन्हीं मुद्दों के दम पर लोकप्रिय हुई आम आदमी पार्टी के इस आइडिया पर काम करने वाली कांग्रेस दिल्ली में चुनावी हलचल का पूरा फायदा उठाना चाहती है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पार्टी की रणनीति चुनावों से पहले जनता के बीच अपनी पैठ जमाने की है।

कांग्रेस ने अपनाया AAP का फंडा

congress follows aam aadmi party's trend for votes

दिल्ली में बिजली कटौती के खिलाफ लगातार प्रदर्शन करने के बाद अब कांग्रेस ने पानी की समस्या का मु्द्दा प्रमुखता से उठाया है। इसके लिए पार्टी ने ऐसे इलाकों को चुना ह‌ै जहां लोगों का इनकम बहुत कम है।

बिजली संकट के खिलाफ प्रदर्शन की सफलता और असर को देखते हुए कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी से अब अपने वोट बैंक को वापस पाने के लिए उसी का तरीका इस्तेमाल करना शुरू किया है।

पानी की किल्लत को लेकर मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली जलबोर्ड के सीईओ से मुलाकात की। यही नहीं, कांग्रेस नेता इस समस्या के खिलाफ घर घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाने की भी रणनीति बनाई है।

'काट देंगे सिसोदिया के घर की बिजली'

congress follows aam aadmi party's trend for votes

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने बताया कि पश्चिम दिल्ली के बिंदापुर, मोहन गार्डन, ककरौला, सागरपुर के अलावा दक्षिण दिल्ली के संगम विहार, देवली व अंबेडकर नगर समेत तमाम कॉलोनियों में लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।

इस संबंध में कांग्रेस का 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जल बोर्ड के सीईओ से मिला। वहीं दक्षिण दिल्ली में पूर्व सांसद सज्जन कुमार, रमेश कुमार व पूर्व विधायक विजय लोचव ने जल संकट को लेकर जल बोर्ड के खिलाफ उतरने का ऐलान किया है।

कांग्रेस नेताओं ने यह भी ऐलान किया है कि अगर राजधानी में बिजली पानी का संकट आता है तो अब बीजेपी के दिग्गज नेताओं और आप के मनीष सिसोदिया के घर की बिजली काट दी जाएगी।

विज्ञापन

तो ये है कांग्रेस का असली प्लान?

congress follows aam aadmi party's trend for votes

दरअसल कांग्रेस की इस पूरी रणनीति के पीछे मुख्य उद्देश्य यह है कि पिछले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने जिन सीटों पर कांग्रेस के वोट हथिया लिए थे उन्हें हर हाल में वापस पाना।

विधानसभा के बाद लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस को वोटों में लगभग 15 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

पार्टी की इस हालत को देखते हुए प्रदेश कांगेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली समेत कई दिग्गजों ने आम जनता से जुड़े मुद्दों पर काम करना शुरू किया है ताकि अपना खोया हुआ जनाधार वापस पा सकें। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि उनका मुख्य फोकस उन 27 विधानसभा सीटों पर है जहां  से आप के विधायक जीत कर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed