फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   congress claims that there was something wrong with evm

हार के बाद कांग्रेसियों ने जमकर किया हंगामा, बता रहे EVM में गड़बड़ी

Sat, 02 Dec 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 02 Dec 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
congress claims that there was something wrong with evm
कांग्रेसियों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

अनाज मंडी में शुक्रवार को हुई निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाकर खूब हंगामा किया। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी डॉली शर्मा का आरोप है कि प्रशासन ने ईवीएम में गड़बड़ी की है, जिसके चलते एक ईवीएम में टीएचए के एक बूथ पर ईवीएम ने किसी भी प्रत्याशी को वोट नहीं दिया।

विज्ञापन


जब गिनती हुई तो उस मशीन ने सभी का स्कोर जीरो दिखाया। इसकी जांच की बात जब अधिकारियों से कही तो उन्होंने उसे अनसुना कर दिया। इसी बात से नाराज कांग्रेसियों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कांग्रेसियों को खदेड़कर बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन


आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी भी की है। वहीं, चर्चा रही कि फरीदनगर से शाम को सूचना मिली कि कुछ लोगों ने जीते हुए प्रत्याशी पर जानलेवा हमला कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुलंदशहर में भी भिड़ंत देखने को मिली

congress claims that there was something wrong with evm
अनाज मंडी में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने इस बात से इंकार किया है। बुलंदशहर में मतगणना के दौरान शाम करीब 5.30 बजे मतगणना स्थल डीएवी इंटर कॉलेज के ग्राउंड में औरंगाबाद के निर्दलीय और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए।

दोनों ओर से पथराव किया गया। इसमें छह समर्थक घायल हैं। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया। हापुड़ में नगर पालिका अध्यक्ष पद पर दूसरे नंबर पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी मोनू ने हंगामा कर दिया। समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए पुनर्मतगना की मांग की। यहां भाजपा प्रत्याशी प्रफुल्ल सारस्वत विजयी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed