फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Congress can field its veteran leaders in delhi assembly election

कांग्रेस के दिग्गजों को चुनावी जंग में उतारने की तैयारी, नेताओं को पसंदीदा जगह से दे सकती है टिकट

Tue, 14 Jan 2020 02:24 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Jan 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Congress can field its veteran leaders in delhi assembly election
कांग्रेस - फोटो : social media

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इस बार अपने दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतार सकती है। टिकट की घोषणा से पहले आला नेताओं के साथ हुई बैठक में पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, पार्टी के पूर्व अध्यक्षों सहित सभी अनुभवी नेताओं को चुनावी रण में उतारने के निर्देश दिए गए है।

विज्ञापन


आलाकमान के इस निर्देश के बाद कांग्रेस नए सिरे से वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारने के लिए राजनीतिक समीकरण तैयार कर रही है। खास बात यह है कि पार्टी ने अनुभवी नेताओं को यह छूट दे रखी है कि वे मनचाही सीट से ताल ठोंक सकते हैं।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में अधिक सीटों पर जीत हासिल करने के लिए पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अनुभवी चेहरों को इसलिए मौका दिया जा रहा है क्योंकि दिल्ली वासियों को उनके क्षेत्रों में किए गए कार्यों का अंदाजा है। पार्टी भी मानती है कि इसी आधार पर वोटर प्रत्याशियों का समर्थन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में पार्टी अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए सभी संभावनाएं तलाश रही हैं। पुराने और अनुभवी नेताओं से पार्टी को जीत की काफी उम्मीदें हैं। नए चेहरे को भी पार्टी भाग्य आजमाने का मौका देगी। 

इन नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी 
अजय माकन, जेपी अग्रवाल, अरविंदर सिंह लवली, रमेश कुमार, संदीप दीक्षित, कृष्णा तीरथ, अलका लांबा, उदित राज, राजेश लिलोठिया सहित पार्टी के कई दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने के लिए पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।


हालांकि पार्टी को जीत की संभावना वाली सीटों पर उम्मीदवारों को चयन में कुछ सीटों पर संशय का सामना करना पड़ सकता है। आला नेताओं की बैठकों में अलग अलग सीटों पर टिकटों की दावेदारी पेश करने वालों के नाम पर चर्चा के साथ जीत की संभावनाओं का भी आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed