{"_id":"659bac4a34e9e8500b0d24de","slug":"congress-and-aap-party-meeting-regarding-seat-sharing-in-lok-sabha-elections-today-2024-01-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस-आप की बैठक: आतिशी और संदीप पाठक मौजूद; गहलोत भी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस-आप की बैठक: आतिशी और संदीप पाठक मौजूद; गहलोत भी पहुंचे
Mon, 08 Jan 2024 01:46 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:46 PM IST
सार
दिल्ली में कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक के आवास पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की बैठक चल रही है। इस बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
दिल्ली मंत्री आतिशी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। सोमवार को लोकसभा सीटों को बंटवारे को लेकर विपक्ष के गठबंधन I.N.D.I.A की बैठक शुरू हो चुकी है। यह बैठक कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक के आवास पर हो रही है।
विज्ञापन
बैठक में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली, दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी और राज्यसभा से आप सांसद संदीप पाठक मौजूद हैं।
विज्ञापन
बैठक को लेकर अशोक गहलोत ने क्या कहा
लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि अभी किसी को भी इसमें शामिल नहीं किया जा सकता है क्योंकि कौन क्या कह रहा है। यह एक बड़ा गठबंधन है। हर किसी को इसमें अपना योगदान और सहयोग देना चाहिए। कांग्रेस ने सबसे पहले इसकी शुरूआत की है। यह एक अच्छा संदेश है जो देश को दिया गया है। फिलहाल, अभी आगे बातचीत चल रही है। यदि ये गठंबधन सफल होता है तो अगली बार पीएम मोदी सरकार नहीं बना सकेंगे।
विज्ञापन