{"_id":"becbe915c502c45f2ec0b88cdc47714d","slug":"congress-activist-handover-memorandum-against-ramdev-to-megistrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बाबा रामदेव को तत्काल गिरफ्तार करो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बाबा रामदेव को तत्काल गिरफ्तार करो'
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 27 Apr 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के कांग्रेस उपाध्यक्ष पर बाबा रामदेव की टिप्पणी से आहत कांग्रेसियों ने शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
साथ ही उन्हें गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। पिछले दिनों राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के विरोध में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और घंटो प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट के समझाने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए और ज्ञापन सौंपा। मुख्य चुनाव आयुक्त के नाम लिखे ज्ञापन में बाबा रामदेव को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी की जल्द ही योग गुरु की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कृपाराम शर्मा ने कहा कि बाबा रामदेव के अशोभनीय वक्तव्य से न केवल दलितों बल्कि देश के लिए कुर्बान होने वाले गांधी परिवार का भी अपमान हुआ है।
इसलिए बाबा रामदेव को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। इस अवसर पर एमएस कुरेशी, पवन शर्मा, एसजीएम रिजवी, प्रमोद, रामकुमार तंवर, अशोक शर्मा, रिजवान चौधरी, होराम शर्मा, रघुराज सिंह, विनोद, योगेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।