फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cong leader gives home to Arvind Kejriwal on rent

कांग्रेस के नेता ने दिया केजरीवाल को घर

Sat, 21 Jun 2014 08:09 AM IST
Updated Sat, 21 Jun 2014 08:09 AM IST
विज्ञापन
Cong leader gives home to Arvind Kejriwal on rent

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर की परेशानी आखिरकार खत्म होने की कगार पर है। क्योंकि अब उन्हें दिल्ली में किराये पर एक फ्लैट मिल गया है।

विज्ञापन


लेकिन ताज्जुब की बात ये है कि जब दिल्ली की जनता केजरीवाल को अपना किरायेदार बनाने से मना चुकी है, तब एक कांग्रेस नेता ने उन्हें अपना फ्लैट किराये पर दिया है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी खुद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर के दी। उनके अनुसार वह कांग्रेसी नेता के घर में शिफ्ट में होने जा रहे हैं।

'घर देने के लिए थैंक्स नरेन जी'

अरविंद केजरीवाल को कारोबारी और कांग्रेसी नेता नरेन जैन ने अपना किरायेदार बनाया है। उन्होंने अपना सिविल लाइंस स्थित लंबे समय से खाली पड़ा मकान, घर के लिए परेशान केजरीवाल को किराये पर दे दिया है।

इस पर केजरीवाल ने उन्हें ट्वीट कर के थैंक्स भी बोला। केजरीवाल ने लिखा कि आखिकार उनको सिविल लाइंस में घर मिल गया है। वह बहुत जल्द उस में शिफ्ट हो जाएंगे। घर किराये पर देने के लिए थैंक्स नरेन जी।

नरेन जैन चांदनी चौक से पूर्व सांसद भीखूराम जैन के बेटे हैं। उनका बी-चार, सिविल लाइंस में जैन का मकान खाली पड़ा था। दूसरी तरफ दिल्ली में रहने के लिए केजरीवाल किराये का मकान ढूंढ रहे थे। दोनों केबीच संपर्क हुआ और बात बन गई।



लेकिन थोड़ी अड़चन थी

Cong leader gives home to Arvind Kejriwal on rent

थोड़ी अड़चन मकान के नवीकरण पर आने वाली लागत पर थी। केजरीवाल का मानना था कि नवीकरण में ज्यादा खर्च आने से दिक्कत होगी। आखिरकार शुक्रवार को इस पर भी सहमति बन गई और इसके मरम्मत का काम भी शुरू हो गया। हालांकि अभी तक किराया तय नहीं हुआ है।

पार्टी का कहना है कि आपसी सहमति के आधार पर इसे तय कर लिया जाएगा। दूसरी तरफ नरेन जैन का कहना है कि मकान काफी समय से खाली पड़ा था। बातचीत के बाद केजरीवाल से रजामंदी हो गई। हम तो कारोबारी हैं। दुकान में भाजपा के लोग भी आते हैं और दूसरी पार्टियों के भी। किसी से हमारी दुश्मनी थोड़े ही है।

लेकिन इस रजामंदी का राजनीतिक गलियारे में कुछ और ही मतलब निकाला जा रहा है। दरअसल इन दिनों दिल्ली में सरकार बनने को लेकर नित नई चर्चाएं सामने आती हैं और कांग्रेस नेता ने यह फैसला तब किया है, जब केजरीवाल को दिल्ली के कई मकान मालिकों ने घर देने से मना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed