फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cong leader Chaudhary Virendra Singh will be joining BJP

कांग्रेस के एक और कद्दावर नेता भाजपा में!

Mon, 28 Jul 2014 05:16 PM IST
Updated Mon, 28 Jul 2014 05:16 PM IST
विज्ञापन
Cong leader Chaudhary Virendra Singh will be joining BJP

कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और हरियाणा के कद्दावर नेता चौधरी बिरेंद्र सिंह जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। इसकी औपचारिक घोषणा के लिए सिंह और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के मुलाकात का कार्यक्रम तय किया जा रहा है।

विज्ञापन


सिंह भाजपा में बिना शर्त शामिल होंगे। कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का दामन थामने के लिए चौधरी बिरेंद्र सिंह की भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह से पहले ही मुलाकात हो चुकी है।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने राज्य के प्रभारी प्रो जगदीश मुखी, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु सहित कई अन्य नेताओं से मुलाकात की है। भाजपा भी चाहती है कि इसी साल के अंत में राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले उसके हाथ कोई कद्दावर जाट नेता हाथ लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को होगा बड़ा फायदा

Cong leader Chaudhary Virendra Singh will be joining BJP

पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि जिस प्रकार लोकसभा चुनाव से पूर्व यादव बिरादरी के राव इंद्रजीत सिंह का कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थामने से चुनावी लाभ मिला, उसी प्रकार चौधरी बिरेंद्र के भी भाजपा का दामन थामने से विधानसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी सफलता हाथ लगेगी।

हालांकि पार्टी ने राज्य में किसी को बतौर मुख्यमंत्री उम्मीदवार पेश नहीं करने का फैसला किया है। अरसे से राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सीधा हमला बोलने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी बिरेंद्र सिंह जल्द भाजपा में शामिल होंगे।

पार्टी के अतिविशिष्ट सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद से ही इस मामले में चल रही बातचीत सफल रही है। बिरेंद्र सिंह को पार्टी में शामिल कराने के लिए उनकी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।

उक्त सूत्र ने बताया कि पहले सिंह चाहते थे कि भाजपा उन्हें विधानसभा चुनाव में बतौर मुख्यमंत्री उम्मीदवार पेश करे। पार्टी नेतृत्व ने उनकी इस शर्त को स्वीकार नहीं किया था। बाद में चौधरी बिरेंद्र सिंह बिना शर्त भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हो गए। हालांकि इसके लिए उन्होंने केंद्र और प्रदेश के नेताओं से कई दौर की बातचीत की।

मोदी लहर के बावजूद यहां फिसड्डी है भाजपा

Cong leader Chaudhary Virendra Singh will be joining BJP

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में मोदी लहर की बदौलत राज्य की 10 में से 7 सीटों पर कब्जा करने वाली भाजपा विधानसभा चुनाव में स्थानीय कद्दावर नेता का टोटा झेल रही है।

पार्टी ने हालांकि हरियाणा, महाराष्ट्र झारखंड और जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से मोदी के ही नाम पर वोट मांगने का फैसला किया है। मगर अंदरखाने पार्टी कमजोर सीटों पर विरोधी दलों के नेताओं को साधने और चुनाव से पहले विरोधी दलों के बड़े नेताओं को तोड़ने की भी रणनीति बनाई है।

पार्टी ने हरियाणा में ऐसी 40 सीटों को चिन्हित किया है, जहां उसे ताकतवर उम्मीदवार नहीं मिल रहे। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को राज्य की 55 विधानसभा सीटों पर बढ़त हासिल हुई थी। मगर पार्टी मानती है कि यह बढ़त उसे महज मोदी के नेतृत्व के कारण हासिल हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed