{"_id":"5ac0b9304f1c1bc3618b4ca8","slug":"confusion-amonf-10th-students-difficult-to-decide-whether-to-start-preparations-for-exam-or-not","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं के परीक्षार्थियों में भ्रम की स्थिति, तय नहीं कर पा रहे कि तैयारी शुरू करें या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं के परीक्षार्थियों में भ्रम की स्थिति, तय नहीं कर पा रहे कि तैयारी शुरू करें या नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
cbse paper leak
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई ने 10वीं की गणित की परीक्षा को लेकर रहस्य कायम कर दिया है। परीक्षा की तिथि घोषित न करने और जांच के बाद ही परीक्षा आयोजित कराने की बात से बच्चों में भ्रम है।
विज्ञापन
अधिकांश बच्चे नहीं चाहते कि दोबारा परीक्षा ली जाए, क्योंकि उनका पेपर काफी अच्छा हुआ था। बच्चे यह भी तय नहीं कर पा रहे कि परीक्षा की तैयारी शुरू करें या नहीं। वहीं बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह तक परीक्षा लिए जाने या नहीं लिए जाने से पर्दा उठ सकता है।
विज्ञापन
10वीं के छात्र मनप्रीत का कहना है कि पेपर इतना अच्छा हुआ कि अब नहीं चाहते कि यह परीक्षा दोबारा ली जाए। दोबारा परीक्षा में पता नहीं प्रश्न पत्र कितना कठिन हो। एक अन्य छात्र यशस्वी का कहना है कि गणित स्कोरिंग विषय है। इसके प्रदर्शन पर ही 11वीं में स्ट्रीम तय होती है।
विज्ञापन
पेपर अच्छा हुआ था, इसलिए दोबारा नहीं हो तो ही अच्छा है। बोर्ड ने परीक्षा को लेकर इतना लंबा अंतराल दे दिया है कि समझ नहीं आ रहा कि तैयारी करें या नहीं।
12वीं के साथ ही इसकी भी घोषणा हो जाती तो अच्छा रहता। छात्रा मयूरी का कहना है कि गणित का पर्चा लीक होने का पता चलते ही परीक्षा शुरू होने से पहले ही रोक देनी चाहिए थी।