फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Conflict between delhi police and lawyers is unfortunate says manish sisodia

पुलिस और वकीलों का टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : सिसोदिया

Tue, 05 Nov 2019 08:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 Nov 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
Conflict between delhi police and lawyers is unfortunate says manish sisodia
मनीष सिसोदिया - फोटो : ANI

दिल्ली में वकीलों और पुलिस के बीच चले टकराव पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि स्थिति अप्रत्याशित व दुर्भाग्यपूर्ण है। वकील व पुलिसकर्मी जनता के इर्द-गिर्द रहकर उनको इंसाफ दिलाने व सुरक्षा देने का काम करते हैं। 

विज्ञापन


आम आदमी इन पर भरोसा करता है। जब इन दोनों के बीच कोई समस्या होती है, तो इस पर समय रहते उपाय कर लेने चाहिए और हम चाहते हैं कि इसका तुरंत समाधान निकला जाए। इससे किसी भी तरह की हिंसा न हो। 
विज्ञापन


आप ने केंद्रीय गृह मंत्री को कटघरे में खड़ा किया
वकीलों व दिल्ली पुलिस के बीच टकराव पर आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्रीय गृहमंत्री को कटघरे में खड़ा किया है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली पुलिस प्रदर्शन कर रही है, कोर्ट-कचहरी ठप पड़ी है, अपराध तेजी से बढ़ रहा है, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूरे मामले में लापता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सिंह ने सवाल किया कि अगर उनसे दिल्ली नहीं संभल रही है तो वह पूरा देश क्या संभालेंगे। उधर, आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर दिल्ली पुलिस के राजनीतिकरण का आरोप लगाया है। 


बकौल भारद्वाज, दिल्ली पुलिस का सबसे कम ध्यान दिल्ली की कानून व्यवस्था पर है। पुलिस अधिकारी अहंकारी हो गए हैं। पुलिस दिल्ली में भाजपा के सशस्त्र बल के तौर पर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed