{"_id":"65d0cc204a3e2becf90d2e26","slug":"conference-organized-on-literature-related-to-business-field-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-39954-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े साहित्य पर सम्मेलन आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े साहित्य पर सम्मेलन आयोजित
विज्ञापन
- बिमटेक बिजनेस लिटरेचर फेस्टिवल में युवाओं की भारी भीड़
- दिल्ली के शैक्षणिक संस्थानों से सैकड़ों छात्रों ने लिया हिस्सा
नई दिल्ली। विद्यार्थियों और पेशेवरों के बीच व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ा साहित्य पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के लिए बिमटेक ने जानेमाने लेखकों, संपादकों, उभरते लेखकों और सम्मानित पत्रकारों का सम्मेलन आयोजित किया। इसमें साहित्यिक हस्तियों और व्यावसायिक दिग्गजों के बीच छह सत्र में चर्चा हुई। तीन किताबों का विमोचन भी हुआ। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया।
शनिवार को इंडिया हैबिटेट सेंटर में बिमटेक बिजनेस लिटरेचर फेस्टिवल में पेप्सिको और नोकिया के पूर्व अध्यक्ष शिव शिवकुमार, पूर्व वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर टाटा मोटर्स रविकांत, पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर टाटा संस लिमिटेड आर गोपालकृष्णन, बिमटेक के डायरेक्टर डॉ प्रवीणा राजीव इत्यादि शामिल रहे। शिवकुमार ने युवाओं से पुस्तकों को पढ़ने के लिए समर्पित होने की सलाह दी। स्ट्रॉन्ग वीमन, स्ट्रॉन्ग वर्ल्ड और माइंड मैटर्स: नर्चरिंग मेंटल वेलनेस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर दो पैनल चर्चाएं हुईं। तीन नई पुस्तकों डॉ सरोज दुबे की आरएक्स फॉर रेजिलिएंस, डॉ सरोज दुबे की एनहांसिंग लीडरशिप स्किल्स थ्रू डीपर सेल्फ अवेयरनेस और शिवानी खेतान, डॉ अभिजीत के चट्टोराज, डॉ श्रीनाथ श्रीधरन और सुश्री सलोनी सिन्हा के संयुक्त लेखन वाली किताब न्यूजप्रिंट टू हार्टप्रिंट का विमोचन किया गया।