फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   condition deteriorates of People who sitting on a hunger strike

लाठीचार्ज के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे लोगों की हालत बिगड़ी

Fri, 01 Jul 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 01 Jul 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
condition deteriorates of People who sitting on a hunger strike
भूख हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली में विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे ग्रामीणों पर लाठीचार्ज और अभद्रता करने के खिलाफ चिटहेरा गांव में भूख हड़ताल बृहस्पतिवार को भी रही। भूख हड़ताल पर बैठे लोगों की हालत बिगड़ने लगी हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा। ग्रामीण दादरी कोतवाल को बर्खास्त कराने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी भूख हड़ताल जारी रहेगा।

विज्ञापन


मंगलवार को गांव चिटहेरा के ग्रामीणों पर पुलिस ने दादरी कोतवाली में लाठीचार्ज किया था। ग्रामीण विद्युत निगम के अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे थे। लाठीचार्ज के खिलाफ गांव के हनुमान मंदिर पर किसान नेता सुनील फौजी, नीरज, अजय कुमार और धर्म सिंह दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर हैं। भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों को समर्थन देने के लिए क्षेत्र के सामाजिक और राजनैतिक संगठनों के सदस्य आने लगे हैं। अजय कुमार और धर्म सिंह की हालत बिगड़ने लगी हैं।
विज्ञापन


किसान नेता सुनील फौजी का कहना है कि मुख्यमंत्री एवं शासन के अधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है। एक जुलाई को महापंचायत रखी गई है। अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो क्षेत्र में चक्का जाम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed