{"_id":"6a720549c8448717560351e0","slug":"complaint-filed-against-rahul-gandhi-pappu-yadav-and-awadhesh-prasad-over-the-ram-mandir-issue-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149056-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: राम मंदिर मुद्दे पर राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: राम मंदिर मुद्दे पर राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ शिकायत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राम मंदिर से जुड़े विवाद पर यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सांसद पप्पू यादव और समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष जय भगवान गोयल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शाहदरा के पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा से मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपा।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि लोकसभा में राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा चोरी के मुद्दे को उठाकर इन नेताओं ने भगवान श्रीराम, भगवाधारी संतों और हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं का अपमान किया है। संगठन ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जय भगवान गोयल ने कहा कि भारत संतों, ऋषि-मुनियों और गुरुओं की परंपरा वाला देश है और किसी को भी धार्मिक आस्था का अपमान करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।