फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   complaint against Vijender, accused of insulting the national flag

मुक्केबाज विजेंद्र के खिलाफ थाने में शिकायत, राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप

Mon, 18 Jul 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Jul 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
complaint against Vijender, accused of insulting the national flag
विजेंदर सिंह
आस्ट्रेलियन मुक्केबाज को धूल चटाने वाले भारतीय मुक्केबाज विजेंद्र सिंह के खिलाफ दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने की शिकायत दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


उल्लहास पी.आर नामक शख्स ने आरोप लगाया है कि 17 जुलाई को त्यागराज स्टेडियम में हुई फाइट के दौरान विजेंद्र के शॉर्ट्स पर पीछे की ओर भारतीय झंडा लगा हुआ था।
विज्ञापन


यह भारतीय ध्वज का अपमान है। पुलिस उल्लहास की शिकायत पर मामले की छानबीन कर रही है। लघु फिल्म निर्माता और एनजीओ चलाने वाले उल्लहास परिवार के साथ न्यू अशोक नगर में रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइट के दौरान शॉर्ट्स पर लगा था राष्ट्रीय ध्वज

complaint against Vijender, accused of insulting the national flag
विजेंदर सिंह - फोटो : getty

उल्लहास का कहना है कि वह भारतीय मुक्केबाज की काबिलियत के कद्रदान हैं, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए।

17 जुलाई को विजेंद्र ने जाने-अंजाने में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है, इसलिए उन्होंने उनके खिलाफ शिकायत की है। ताकि आगे लोग इस गलती को न दोहराएं। 

मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिली है, उसके आधार पर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed