फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Company Property Attached linked with former Haryana Ex Chief Minister Bhupinder Hooda

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा से जुड़ी कंपनी की संपत्ति जब्त

Fri, 28 Dec 2018 08:48 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 28 Dec 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
Company Property Attached linked with former Haryana Ex Chief Minister Bhupinder Hooda
भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : AmarUjala

मानेसर जमीन घोटाला मामले में मेसर्स एबीडब्लू इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। निदेशालय की टीम ने इस कंपनी की करीब 42.19 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त किया है। माना जा रहा है कि ईडी की छानबीन इस मामले में जारी है और वह संपत्तियों को चिन्हित करने में जुटा है। खास बात यह है कि एबीडब्लू का मामला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


इस मामले को पहले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दर्ज किया था। सीबीआई ने इस मामले में पहले ही हुड्डा समेत करीब 34 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर कर दिया है। आरोपपत्र में कई आईएएस अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। ईडी के सूत्रों के मुताबिक यह तीन साल की अवधि में हुए भ्रष्टाचार का मामला है और मामले में 688 एकड़ जमीन की अवैध डील का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक एबीडब्लू कंपनी की करीब 42.19 करोड़ रुपये की संपत्तियों को ईडी ने जब्त किया है। हालांकि उसके द्वारा इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।  
विज्ञापन


घोटाला मामले में हुड्डा को पिछले साल सीबीआई कोर्ट ने जमानत दी थी। सीबीआई ने इस आरोप पर मामला दर्ज किया था कि 27 अगस्त, 2004 से 27 अगस्त, 2007 के बीच निजी बिल्डरों ने हरियाणा सरकार के अज्ञात जनसेवकों के साथ मिलीभगत कर गुड़गांव जिले में मानसेर, नौरंगपुर और लखनौला गावों के किसानों और भूस्वामियों को सरकार द्वारा अधिग्रहण का भय दिखाकर उनकी करीब 400 एकड़ जमीन औने-पौने दाम पर खरीद ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर 2015 को भाजपा सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। इस मामले में ईडी ने हुड्डा के खिलाफ सितंबर, 2016 में धनशोधन का मामला भी दर्ज किया था। ईडी ने हुड्डा और अन्य के खिलाफ सीबीआई की एफआईआर के आधार पर आपराधिक मामला दर्ज किया था। गौरतलब है कि इस मामले में हुड्डा समेत 34 के खिलाफ 400 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई। इसमें करीब 1500 करोड़ के घोटाले के आरोप में सीबीआई ने विशेष अदालत में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा समेत कुल 34 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed