Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Company owner fails to escape liability by citing 'security check' defense; convicted in cheque bounce case.

Delhi NCR News: सिक्योरिटी चेक बताकर नहीं बच सकीं कंपनी की मालकिन, चेक बाउंस में दोषी करार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
सिक्योरिटी चेक बताकर नहीं बच सकीं कंपनी की मालकिन, चेक बाउंस में दोषी करार
विज्ञापन

-हस्ताक्षर स्वीकारने के बाद भुगतान की जिम्मेदारी से इनकार नहीं कर सकीं पुष्पा राठी
-पटियाला हाउस कोर्ट अब सजा पर करेगी सुनवाई


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। चेक बाउंस के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने एक कंपनी की मालकिन को दोषी ठहराया है। आरोपी पुष्पा राठी ने अदालत में दावा किया था कि उन्होंने चेक पर केवल हस्ताक्षर किए थे और बाकी जानकारी नहीं भरी थी। उन्होंने इसे बकाया भुगतान के बजाय सिक्योरिटी चेक भी बताया था। हालांकि, अदालत ने उनकी दलीलों को स्वीकार नहीं किया। न्यायधीष अंजलि सिंह की अदालत ने मैसर्स एसएस एसोसिएट्स की प्रोपराइटर पुष्पा राठी को चेक बाउंस मामले में धारा 138 के तहत दोषी करार दिया है। अब अदालत सजा की अवधि और स्वरूप पर सुनवाई करेगी।


यह मामला मैसर्स मेयर ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से दायर किया गया था। कंपनी के मुताबिक, उसने एसएस एसोसिएट्स को 30 दिन के उधार पर सामान की आपूर्ति की थी। भुगतान में देरी होने पर 18 प्रतिशत सालाना ब्याज देने की शर्त भी थी। आरोपी ने सामान बिना किसी शिकायत के स्वीकार किया और कुछ भुगतान भी किया। इसके बाद बकाया राशि चुकाने के लिए 24 अप्रैल 2023 को चेक दिया गया। कंपनी ने जब यह चेक बैंक में लगाया तो 29 अप्रैल 2023 को एडवाइस नॉट रिसीव्ड टिप्पणी के साथ चेक वापस हो गया। इसके बाद कंपनी ने 13 मई 2023 को कानूनी नोटिस भेजा। आरोप है कि नोटिस मिलने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद कंपनी ने अदालत में मुकदमा दायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article