फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   communal tension in palwal after molestation from brahmin woman

ब्राह्मण महिला से छेड़छाड़, फैला सांप्रदायिक तनाव

Mon, 06 Jul 2015 06:36 PM IST
Updated Mon, 06 Jul 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
communal tension in palwal after molestation from brahmin woman

पलवल सदर थाना क्षेत्र के गांव टीकरी में ब्राह्मण महिला से छेड़छाड़ के विवाद ने रविवार को सांप्रदायिक रंग ले लिया। गांव के अल्पसंख्यक व बहुसंख्यक समुदायों के बीच जमकर पथराव हुआ।

विज्ञापन


अवैध हथियारों से दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग हुई जबकि कई मकानों में आग लगा दी गई। घटना में कई लोग घायल हो गए। इनमें एक युवक समेत सात-आठ पुलिसकर्मी शामिल ह।
विज्ञापन


रविवार दोपहर गांव के सामूहिक नल पर अल्पसंख्यक व बहुसंख्यक समुदाय के दो-तीन युवक नहा रहे थे। इसी दौरान नल से पानी भरने आई एक महिला पर एक विशेष समुदाय के युवक ने अश्लील टिप्पणी कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 से भी अधिक घायल

communal tension in palwal after molestation from brahmin woman

इसी बात पर युवकों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर मामला हिंसक हो गया। मौके पर जुटे दोनों समुदायों के लोगों के बीच तलवारें चलीं और फिर फायरिंग की गई।

इस दौरान छतों से पथराव शुरू होने के साथ ही समुदाय विशेष के पांच लोगों के घरों में आग लगा दी गई। पशुचारे के तीन बोंगो को भी आग के हवाले कर दिया गया। हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के 12 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

सूचना पर पहुंचे एसपी मितेष जैन व डीएसपी राधेश्याम सहित सात-आठ पुलिसकर्मियों को भी चोटें लगी हैं। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। देर शाम समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच मामला शांत नहीं हो पाया था।

आईजी ममता सिंह भी मौके पर पहुंच गई हैं। ऐहतियात के तौर पर आसपास के जिले समेत पलवल के सभी थानों की पुलिस को बुला लिया गया है।

पलवल में दो साल से सुलग रही थी चिंगारी

communal tension in palwal after molestation from brahmin woman

सदर थाना क्षेत्र के गांव टीकरी ब्राह्मण में रविवार छोटे विवाद ने ऐसा विकराल रूप लिया कि गांव का भाईचारा पलक झपकते ही खत्म हो गया। वर्षों से एक दूसरे के दुख सुख में शरीक होते आए लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए।

दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे के आमने सामने आ गए और जमकर पत्थरबाजी और फायरिंग हुई। घायलों से पलवल का सरकारी अस्पताल भर गया।

गांव में पिछले करीब दो वर्ष से होलिका दहन के स्थान को लेकर दोनों समुदायों में विवाद चल रहा था, लेकिन कुछ दिन पूर्व एसडीएम ने पंचायत के माध्यम से विवाद सुलझा दिया था।

महिला पर फब्ती कसने पर हुआ सारा बवाल

communal tension in palwal after molestation from brahmin woman

गांव में मामूली बात पर हुई हल्की सी कहासुनी इतना विकराल रूप ले लेगी, किसी को अंदेशा नहीं था। रविवार को पानी भरने गई एक समुदाय की महिला पर कथित रूप से एक समुदाय विशेष के एक युवक ने अश्लील फब्ती कस दी थी। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ डटे।

दोनों पक्षों के बीच चलीं तलवारें
विवाद की शुरुआत करीब तीन बजे हुई थी। दोनों पक्षों के युवकों में तलवारबाजी भी हुई। इसमें दोनों पक्षों के दो-दो युवक घायल हो गए। सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी बीच विवाद बढ़ गया व पत्थरबाजी शुरू हो गई। गांव को जाने वाली सभी सड़कें पत्थरों से अटी पड़ी थीं। उपद्रवियों ने मकानों में भी आग लगा दी। इसमें दोनों समुदायों के लोगों के सात-आठ मकानों को फूंक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed