{"_id":"692924156cadc040416b32214a971200","slug":"commotion-in-the-kejriwal-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यक्रम में हंगामा, पिछले दरवाजे से निकले केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यक्रम में हंगामा, पिछले दरवाजे से निकले केजरीवाल
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Feb 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव अभियान शुरू कर चुकी आम आदमी पार्टी (आप) की नजर अब केंद्र की सत्ता हथियाने पर है। इसीलिए पार्टी एक के बाद एक लगातार कई कार्यक्रम कर रही है।
विज्ञापन
लेकिन पार्टी अपने विचारों को लेकर अब जनता का निशाना भी बन रही है। सोमवार शाम भारतीय इस्लामिक सांस्कृतिक केंद्र (आईआईसीसी) में आयोजित एक कार्यक्रम में एक शख्स ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
दरअसल, कार्यक्रम का आखिरी सत्र सवाल जवाब का था। इस दौरान कुछ लोग उनसे सवाल करने के लिए एक साथ उठ खड़े हो गए। जिसमें गहमा-गहमी का माहौल बन गया। इसी बीच एक दूसरे शख्स पार्टी को मिलने वाले दे को लेकर फटाफट कई सवाल पूछ लिए उसके बाद जमकर हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन
पढ़ें: अब केजरीवाल ने राहुल को लिखी चिट्ठी, पूछे 4 सवाल
शख्स का आरोप था कि दूसरी पार्टियों की तरह आम आदमी पार्टी भी विदेशियों से चंदा लेती है। फिर देश की दूसरी राजनैतिक पार्टियों से आम आदमी पार्टी कैसे अलग है। फिर लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में किसी मुस्लिम उम्मीदवार का नाम न होने को लेकर हंगामा और बढ़ गया।
अंत में बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर कोई जवाब न देने पर बात इतनी बढ़ गई कि केजरीवाल को पिछले दरवाजे से निकलना पड़ा।