फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Committing suicide in the 22nd attempt

22वीं कोशिश में फंदा लगाकर की खुदकुशी, 21 बार परिजनों ने बचाया

Mon, 09 Sep 2019 09:47 PM IST
Avdhesh Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 09 Sep 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
Committing suicide in the 22nd attempt
demo pic
दक्षिण दिल्ली के अंबेडकर नगर थाना इलाके में एक युवक ने 21 बार फांसी लगाने का प्रयास किया। हर बार परिवार का कोई न कोई सदस्य उसे बचा लेता था। मगर 22वीं बार ऐसा न हो सका और युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने युवक के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अंबेडकर नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार विजय सिंह दिवाकर(38) बुजुर्ग मां व भाई के साथ एस 74/68 हरिजन कैंप खानपुर में रहता था। विजयसिंह की वर्ष 2003 में शादी हुई थी। इसी वर्ष ये सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हेलमेट नहीं पहनने की वजह से उसके सिर में चोट लगी थी। सिर में चोट लगने की वजह से वह दिमागी रूप से कमजोर हो गया था। 
विज्ञापन


इस कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसका उसे सदमा लगा और वह नशा करने लगा। अंबेडकर नगर पुलिस अधिकारियों के अनुसार विजयसिंह दिवाकर ने पिछले कई सालों में 21 बार खुदकुशी करने का प्रयास किया। हर बार उसे कोई न कोई बचा लेता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के सदस्य उसे बचा लेते थे और या फिर कई बार फांसी का फंदा ही टूट गया था। विजय सिंह के भाई अजय दिवाकर ने पुलिसकर्मियों को बताया कि रविवार रात को वह ग्राउंड फ्लोर पर सोया था। उसका भाई विजय पहली मंजिल पर कमरे में सोया था और मां पहली मंजिल पर बालकॉनी में सोई थी। 


सोमवार सुबह मां उठी औैर कमरे में गई तो विजय सिंह कमरे में पंखे के जरिए फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। अजय दिवाकर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अंबेडकर नगर पुलिस ने विजय सिंह दिवाकर के शव का पोस्टमार्टम कराकर सोमवार दोपहर बाद परिजनों को सौंप दिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरूआती पूछताछ में ये बात सामने आई है कि विजय दिवाकर दिमागी रूप से कमजोर था इस कारण उसने 21 बार खुदकुशी का प्रयास किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed