फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Federation met with Education Committee Chairman regarding teachers' problems

Delhi NCR News: शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षा समिति अध्यक्ष से मिला महासंघ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक सम्मान राशि देने, खाली पद भरने और ऑनलाइन ट्रांसफर विंडो जल्द खोलने का मिला आश्वासन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, दिल्ली प्रदेश (दिल्ली अध्यापक परिषद) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को शिक्षा समिति अध्यक्ष योगेश वर्मा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षक सम्मान राशि, प्रधानाचार्य और विद्यालय निरीक्षक के रिक्त पद, जेएसए-एसएसए व क्लेरिकल स्टाफ की कमी, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी समेत कई मांगें उनके सामने रखीं।


महासंघ ने शिक्षक सम्मान राशि का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। संगठन के अनुसार, पिछले शिक्षक सम्मान समारोह में इसकी घोषणा की गई थी। अब पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर निगम पुरस्कार के साथ शिक्षकों को सम्मान राशि दिए जाने की संभावना है। इस पर सकारात्मक आश्वासन मिला है। बैठक में निगम के 12 जोन में जेएसए-एसएसए और क्लेरिकल स्टाफ की कमी के साथ प्रधानाचार्य व विद्यालय निरीक्षक के खाली पदों को जल्द भरने की मांग की गई। संगठन के अनुसार, रिक्त पदों की सूची जारी कर प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन




इसके अलावा शिक्षकों के लिए ऑनलाइन ट्रांसफर विंडो जल्द खोलने और वर्ष 2025 की शिक्षक प्रतियोगिताओं में शामिल शिक्षकों को लंबित प्रमाण-पत्र जारी करने की मांग की गई। महासंघ ने मेंटर टीचर्स को वापस स्कूलों में भेजने की मांग भी रखी। संगठन का कहना है कि शिक्षकों की कमी के बीच मेंटरशिप कार्यक्रम के लिए नए आवेदन मंगाना विद्यार्थियों के हित में नहीं है। प्रतिनिधिमंडल में सुभाष चंद्र मीना, कुलदीप कादयान, सोनू कुमार, उमेश कुमार, अंग्रेज सिंह और गुरमीत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article