{"_id":"96e2e1f560bfc0b200e1ecb443431f9a","slug":"commercial-court-in-the-high-court-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट में चार कमर्शियल कोर्ट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट में चार कमर्शियल कोर्ट शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 Mar 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यावसायिक विवाद संबंधी मामलों के निपटारे के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में चार व्यावसायिक कोर्ट का गठन किया गया है। ये चारों कोर्ट बृहस्पतिवार से लगने शुरू हो रहे हैं। देशभर में दिल्ली हाईकोर्ट पहली अदालत है जहां इनका गठन किया गया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल विनोद गोयल ने बताया कि 24 मार्च को मुख्य न्यायधीश जी रोहिणी ने इस बारे में लिखित आदेश जारी कर दिया। यह चारों ई-कोर्ट होंगी, जिनमें केवल व्यावसायिक विवाद के मामलों की सुनवाई की जाएगी। वर्तमान में हाईकोर्ट में करीब 18 से 20 हजार व्यावसायिक विवाद मामले लंबित हैं। इन सभी मामलों के जल्द निपटारे के ध्यानार्थ ऐसा निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
इनमें दो कोर्ट दो सदस्यीय खंडपीठ की अपीलीय अदालतें होंगी और दो अन्य एक सदस्यीय अदालत होंगी। इनमें कंपनियों के बौद्धिक संपदा अधिकार, बैंकिंग व कर आदि मामले से संबंधित सुनवाई होगी।
विज्ञापन
वर्ष 1990 में पहली बार तीस हजारी कोर्ट में व्यावसायिक कोर्ट चालू की गई थी। वर्तमान में राजधानी की सभी निचली अदालतों में यह चल रहीं हैं और सभी 11 जिलों में 11 व्यावसायिक न्यायालय काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार की देश भर के हाईकोर्ट में इस प्रकार की व्यावसायिक कोर्ट शुरू करने की योजना है।