फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   comment on modi's honor in America

'ये मोदी का नहीं बल्कि, सवा सौ करोड़ भारतीयों का सम्मान है'

Mon, 28 Sep 2015 06:53 PM IST
भोला पाण्डेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
भोला पाण्डेय/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 28 Sep 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
comment on modi's honor in America
अपनी वाक पटुता से लोगों को आकर्षित करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब गूगल की वेबसाइट के जरिए पूरी दुनिया में छा गए हैं।
विज्ञापन


गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से एक दिन पहले ही हुई मुलाकात के बाद गूगल ने अपनी वेबसाइट पर उनका स्वागत भी किया है।

गूगल ने वेबसाइट पर फूलों की माला का एम आकार का डूडल बनाकर मोदी को समर्पित किया है। खास बात यह है कि डूडल हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में है।

हिंदी भाषा में लिखा गया है कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गूगल में आपका स्वागत है’ जबकि अंग्रेजी में लिखा है ‘वेलकमिंग पीएम नरेंद्र मोदी टू गूगल’।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिकी दौरे के क्रम में रविवार को कैलिफोर्निया के सिलीकॉन वैली गए था जहां उन्होंने दुनियाभर के आईटी महारथी माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, फेसबुक, क्वॉवलाम, एप्पल, एडोब जैसी कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात की थी। मुलाकात के एक दिन बाद ही गूगल ने वेबसाइट पर प्रधानमंत्री का स्वागत कर डाला।

सवा सौ करोड़ भारतीयों का सम्मान:
गूगल पर प्रधानमंत्री का स्वागत होना यह देश के लिए प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रतीक है। उनका वैश्वीकरण हुआ है। जिसके जरिए पूरी दुनिया एक दूसरे से जुड़ी हुई है। गूगल का यह सम्मान केवल मोदी का नहीं बल्कि सवा सौ करोड़ भारतीयों का सम्मान हुआ है। यह सबके के लिए  गर्व की बात है। -कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय राज्यमंत्री
विज्ञापन


-देश के प्रधानमंत्री का गूगल द्वारा स्वागत करना गर्व की बात है। अभी तक किसी प्रधानमंत्री का स्वागत इस तरह की आई टी कंपनियों ने नहीं किया था। इन सबके बीच प्रधानमंत्री को विदेशों की नकल करने के बजाय देश की आम जनता की मूलभूत सुविधाओं पर भी ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।-पद्मश्री डॉ. ब्रह्मदत्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed